Ro no D15139/23

जनजातीय गरिमा उत्सव: प्रदेशभर में ’जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान शुरू

*जनजातीय क्षेत्रों के विकास में साबित होगा मील का पत्थर: मंत्री श्री नेताम*

*18 से 25 मई तक चलेगा अभियान*

रायपुर, 18 मई 2026(IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जनजातीय गरिमा उत्सव अंतर्गत ’जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले थीम पर आधारित अभियान का आज प्रदेश स्तर पर शुभारंभ हुआ। मंत्री श्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा इस अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर मंत्री श्री नेताम ने कहा है जनजातीय गरिमा उत्सव प्रदेश के जनजातीय बसाहटों के शत प्रतिशत विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की वर्ष 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना में जनजातीय क्षेत्रों के विकास की अहम भूमिका है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक मजबूत नींव पर ही एक मजबूत ईमारत खड़ी की जा सकती है, उसी प्रकार विकसित भारत की संकल्पना में शत प्रतिशत जनजातीय बसाहटों का विकास एक मजबूत नींव की भूमिका अदा करेगा। पीएम जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, आदि कमयोगी अभियान एवं सर्वेसेतु ऐप में उल्लेखनीय प्रदर्शन के कारण छत्तीसगढ़ राज्य ने राष्ट्रीय स्तर पर एक अग्रणी राज्य की छवि बनाई है। अतः इस अभियान के कियान्वयन में भी हमें अग्रणी रहते हुए अभियान के मूल उददेश्यों को प्राप्त करना है।

आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा एवं आयुक्त श्री डी. राहुल वेकंट के नेतृत्व में अभियान की सतत मॉनीटरिंग की जा रही है। इस अभियान का आयोजन प्रदेश में 18 मई से 25 मई 2026 तक किया जाना है। आज प्रथम दिवस को जिला स्तर पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत अभियान के प्रमुख उददेश्यों को विस्तार से समझाया गया तथा आपसी समन्वय के साथ अभियान की सफलता सुनिश्चित करने का आव्हान किया गया।

उल्लेखनीय है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों तक शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देना है। अभियान के अंतर्गत प्रदेश स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान किया जाएगा। इसमें जमीनी संपर्क, सेवा संतृप्ति, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता, आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत निर्मित आदि सेवा केन्द्रों में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध कर उनका समाधान करने तथा उपरोक्त जन भागीदारी अभियान अंतर्गत की गई समस्त गतिविधियों का प्रगति प्रतिवेदन तैयार कर प्रतिदिन आदि प्रसारण पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

प्रदेश में पीएम जनमन योजनांतर्गत चयनित 1544 ग्रामों, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अतर्गत चयनित 6691 ग्रामों तथा 7222 आदि सेवा केन्द्रों के माध्यम से सघन जन जागरूकता कार्यक्रम चलाकर जनजातीय हितग्राहियों को शासन की व्यक्तिमूलक योजनाओं से संतृप्त किया जाना है। साथ ही प्रत्येक आदि सेवा केन्द्र में जनसुनवाई का आयोजन भी किया जाना है। इस अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जनजातीय ग्रामों में शत प्रतिशत सेचुरेशन करने हेतु प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

  • Related Posts

    विधायक एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का मोबाइल छीनने वाला आरोपी 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    विधायक एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक का मोबाइल छीनने वाला आरोपी 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार रायपुर पुलिस कमिश्नरेट डीसीपी- सेंट्रल / क्राइम आज दिनांक 18 मई…

    Read more

    20 मई के प्रस्तावित दवा व्यापार बंद को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, अस्पताल और जन औषधि केन्द्र खुले रहेंगे

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दिए निर्देश, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने पर जोर आमजन अफवाहों पर न दें ध्यान, जरूरत पड़ने पर अधिकृत मेडिकल स्टोर से करें संपर्क…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद बोले यहां की इमली का स्वाद खट्टा नहीं बल्कि मीठा गृह मंत्री  अमित शाह ने शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा (जन सुविधा केंद्र) का किया उद्घाटन अब नक्सल प्रभावित नहीं रहा नेतानार जनता के दरवाजे तक पहुँच गयी डिजिटल सरकार नेतानार में नागरिकों की सुविधाओं हेतु एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की ऑनलाईन सुविधाएं उपलब्ध

    छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर ‘अवलोकितेश्वर’ कांस्य प्रतिमा फिर सजेगी प्रदेश के संग्रहालय में संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र, अमेरिका से भारत लाई जा रही दुर्लभ प्रतिमा

    छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर ‘अवलोकितेश्वर’ कांस्य प्रतिमा फिर सजेगी प्रदेश के संग्रहालय में संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र, अमेरिका से भारत लाई जा रही दुर्लभ प्रतिमा

    111 डॉलर पार तेल, ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी बाजार में बढ़ी टेंशन

    111 डॉलर पार तेल, ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी बाजार में बढ़ी टेंशन

    क्या चीन ने पूरी दुनिया के सामने ट्रंप को अपमानित किया? बीजिंग में जिनपिंग के साथ मुलाकात का वीडियो वायरल

    क्या चीन ने पूरी दुनिया के सामने ट्रंप को अपमानित किया? बीजिंग में जिनपिंग के साथ मुलाकात का वीडियो वायरल

    पटना में कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर, पुलिस ने घेर कर मारी गोली, एक और क्रिमिनल गिरफ्तार

    पटना में कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर, पुलिस ने घेर कर मारी गोली, एक और क्रिमिनल गिरफ्तार

    नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल

    नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल