Ro no D15139/23

05 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जांच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सामुदायिक  स्वास्थ्य   केन्द्र कटघोरा में सम्पन्न

 

कोरबा 21 मई 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में  स्वास्थ्य   विभाग कोरबा ,यूनिसेफ छत्तीसगढ तथा एमसीसीआर ट्रस्ट के सहयोग से सामुदायिक  स्वास्थ्य   केन्द्र कटघोरा में गैर संचारी रोगों पर विशेष  स्वास्थ्य   स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय स्तर पर गंभीर  स्वास्थ्य   समस्याओं की शीध्र पहचान, समय पर जॉंच एवं रेफरल को बढ़ावा देना तथा लागों में  स्वास्थ्य   के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।  इस शिविर में 97 लोगों  का  स्वास्थ्य  जॉंच किया गया जिसे 02 सिकल सेल मरीज और 15 सिकल सेल वाहक मिले । प्रतिभागियों को चिकित्सकीय परामर्श, प्रारंभिक जांच, स्वास्थ्य शिक्षा तथा आवश्यकतानुसार रेफरल सेवाएं प्रदान की गई।  शिविर में विशेष रूप से सिकल सेल, बाल मधुमेह(टाईप 1 डायबिटीज), जन्मजात हृदय रोग(सीएचडी), मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पूर्ण टीकाकरण तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर समुदाय को जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा बाल मधुमेह के शुरूआती लक्षणों-जैसे अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, अचानक वजन कम होना एवं कमजोरी  लगना के संबंध में तथा सिकल सेल रोग की नियमित जांच एवं परामर्श तथा जन्मजात हृदय रोग से प्रभावित बच्चों की समय पर पहचान एवं उपचार के महत्व को सरल एवं व्यवहारिक भाषा में समझाया गया। तथा एैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थय जॉंच कराने की सलाह दिया गया साथ ही सिकल सेल रोग की समय पर स्क्रीनिंग, नियमित उपचार एवं निरंतर परामर्श के महत्व का भी सरल एवं व्यवहारिक भाषा में समझाया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के शिविर समुदाय तक  स्वास्थ्य   सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, गंभीर बिमारियों की पहचान सुनिश्चत करने तथा समय पर उपचार से जटिलताओे को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम में जिला नोडल डॉ.बी.आर रात्रे,खण्ड चिकित्सा अधिकारी कटघोरा डॉ.रश्मिलता सिंह, श्री पद्माकर शिंदे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक,डॉ.गजेन्द्र सिंह,  स्वास्थ्य   विशेषज्ञ एवं यूनिसेफ टीम, डॉ.डी.श्याम कुमार एवं एमसीसीआर ट्रस्ट, चिरायु टीम के चिकित्सक एवं कर्मचारी ,  स्वास्थ्य   विभाग के अधिकारियों कर्मचारियो, मितानिनों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का विधायक अजय चंद्राकर ने किया शुभारंभ

    *कार्यालय शुरू होने से भखारा तहसील के 73 गांवों को मिलेगी पंजीयन सेवाओं की सुविधा*   *प्रदेश का 121वां और धमतरी जिले का चौथा उप पंजीयक कार्यालय* रायपुर, 13 नवंबर…

    Read more

    गंगरेल मड़ई में उमड़ेगी आस्था, लोकसंस्कृति और परंपरा की अनूठी छटा

    मां अंगारमोती के दरबार में जुटें विभिन्न गांवों के देवी-देवता, सदियों पुरानी परंपराओं का हुआ निर्वहन   धमतरी, 13 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, जनजातीय परंपराओं और गहरी धार्मिक…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?