Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना खुशियों का आधार, दिव्यांग किशन मानिकपुरी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

*जामुल (दुर्ग) के शिविर में आवेदन करते ही मौके पर मिली चमचमाती ट्राई-साइकिल अब किसी के आगे हाथ फैलाने की मजबूरी खत्म*

 

*बरसों पुरानी लाचारी का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान*

 

रायपुर, 21 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित ’सुशासन तिहार-2026’ आम जनता की समस्याओं के त्वरित और संवेदनशील समाधान का एक सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। सुशासन का असली मतलब तब सार्थक होता है जब जनहितैषी योजनाएं फाइलों से निकलकर सीधे जरूरतमंदों के हाथों तक पहुँचती हैं। शासन की इसी संवेदनशीलता की एक जीवंत झलक दुर्ग जिले के नगर पालिका जामुल (वार्ड क्रमांक 13, मंगल भवन) में आयोजित शिविर में देखने को मिली।

 

 

दूसरों पर निर्भरता और स्वाभिमान की कशमकश जामुल के वार्ड क्रमांक 16 के निवासी श्री किशन मानिकपुरी लंबे समय से शारीरिक दिव्यांगता के कारण आवागमन की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। सुबह उठने से लेकर दैनिक कार्यों और किसी आकस्मिक परिस्थिति में आने-जाने तक, उन्हें हर छोटी-बड़ी जरूरत के लिए दूसरों का मुंह ताकना पड़ता था। उनका स्वाभिमान इस परावलंबन से रोज कशमकश करता था, लेकिन इस लाचारी से बाहर निकलने का उनके पास कोई साधन नहीं था।

 

*सुशासन तिहार से बदला जीवन, मौके पर ही मिला अधिकार*

 

सुशासन तिहार श्री किशन मानिकपुरी के जीवन में खुशियों की एक नई किरण लेकर आया। शिविर के बारे में पता चलते ही किशन अपनी एक छोटी सी आस लेकर मंगल भवन पहुंचे और ट्राई-साइकिल के लिए आवेदन किया।प्रशासन ने उनके आवेदन पर बेहद संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की और नगर पालिका अध्यक्ष श्री ईश्वर ठाकुर के हाथों किशन को मौके पर ही चमचमाती हुई ट्राई-साइकिल प्रदान की गई।ष्जैसे ही ट्राई-साइकिल का हैंडल मेरे हाथ में आया, मेरा खोया हुआ आत्मविश्वास लौट आया।

 

*खुशियों का आधार बन गया शिविर*

 

अब मुझे अपने छोटे-छोटे कामों या किसी भी आपातकालीन स्थिति में कहीं आने-जाने के लिए किसी के इंतजार की जरूरत नहीं पड़ेगी। सुशासन तिहार मेरे लिए सच में खुशियों का आधार बन गया है। श्री किशन मानिकपुरी, लाभार्थी मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार बरसों पुरानी लाचारी का इतनी फुर्ती से मौके पर ही समाधान होने पर किशन मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और स्थानीय शासन-प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया। यह सफलता दर्शाती है कि सुशासन तिहार अपने नाम के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक और क्रांतिकारी बदलाव लाने का एक सच्चा माध्यम बन चुका है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान : बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

      *दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न की शिकायत मिलते ही हो तत्काल कार्रवाई, दोषी किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं – मुख्यमंत्री श्री साय* *बालिका छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों का सभी…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा राज्य भर में अब तक कुल 988.5 मिमी औसत बारिश बलरामपुर में रिकॉर्ड तो बेमेतरा व कांकेर में राहत का इंतजार

    छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा राज्य भर में अब तक कुल 988.5 मिमी औसत बारिश बलरामपुर में रिकॉर्ड तो बेमेतरा व कांकेर में राहत का…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात