Ro no D15139/23

सुशासन तिहार से ग्रामीणों को मिल रही राहत और सुविधाओं की सहज पहुंच

*जनसमस्या निवारण शिविर में वृद्ध लक्ष्मीन बाई की समस्या का हुआ त्वरित समाधान*

 

रायपुर, 21 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार 2026 अब केवल एक प्रशासनिक अभियान नहीं, बल्कि ग्रामीण जनजीवन में राहत, विश्वास और संवेदनशील शासन की नई पहचान बनकर उभर रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। जिन कार्यों के लिए पहले ग्रामीणों को कार्यालय तक पहुंचना पड़ता था, वही कार्य अब उनके गांव में ही सहजता और सरलता से पूरे हो रहे हैं।

 

सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचा रहे हैं। कोरबा जिले में भी क्लस्टर आधारित शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है, जिससे लोगों में शासन के प्रति विश्वास और संतोष का भाव लगातार मजबूत हो रहा है।

 

इसी क्रम में कोरबा जिले के जनपद पंचायत करतला अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर देवलापाठ में ग्राम कोथारी निवासी वृद्ध महिला लक्ष्मीन बाई, पति स्वर्गीय श्री सिखम दास, अपनी समस्या लेकर पहुंचीं। उन्होंने अंत्योदय राशन कार्ड बनाए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा उनकी स्थिति को गंभीरता से समझते हुए बिना किसी विलंब के उनका अंत्योदय कार्ड बनाकर उन्हें प्रदान किया गया। अपनी समस्या का तत्काल समाधान होने पर लक्ष्मीन बाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले इस कार्य के लिए उन्हें गांव से शहर स्थित कार्यालय तक जाना पड़ता था, लेकिन अब शासन की पहल से उनका काम गांव में ही आसानी से हो गया।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुविधाओं का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं, जहां समस्याओं का समाधान घर के पास ही मिल रहा है। इससे ग्रामीणों को समय, श्रम और आर्थिक व्यय से भी राहत मिल रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान : बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

      *दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न की शिकायत मिलते ही हो तत्काल कार्रवाई, दोषी किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं – मुख्यमंत्री श्री साय* *बालिका छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों का सभी…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा राज्य भर में अब तक कुल 988.5 मिमी औसत बारिश बलरामपुर में रिकॉर्ड तो बेमेतरा व कांकेर में राहत का इंतजार

    छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा राज्य भर में अब तक कुल 988.5 मिमी औसत बारिश बलरामपुर में रिकॉर्ड तो बेमेतरा व कांकेर में राहत का…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात