Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 : गांवों में पहुंच रहा त्वरित समाधान

*अलखडीहा और चिरई में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ*

रायपुर , 21 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बलरामपुर जिला के राजपुर के ग्राम अलखडीहा एवं शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम चिरई में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं एवं मांगों के आवेदन प्रस्तुत किए, जिनका प्राथमिकता के साथ निराकरण किया गया। कई मामलों में मौके पर ही समाधान उपलब्ध कराया गया।

राजपुर जनपद पंचायत अंतर्गत आयोजित शिविर में कुल 373 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग से सर्वाधिक 137 आवेदन दर्ज किए गए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशु चिकित्सा तथा विद्युत विभाग से संबंधित आवेदनों का भी त्वरित निराकरण किया गया।

शिविर में मछली पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को मछली जाल तथा कृषि विभाग द्वारा किसानों को मूंग बीज वितरित किए गए। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया, वहीं स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल यूनिट ने ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयों का वितरण किया।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं अब सीधे गांवों तक पहुंच रही हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो रहा है।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी