Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में बिना भटके पूरा हुआ फौती नामांतरण का काम, हितग्राही ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद

अम्बिकापुर 22 मई 2026/  सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित जन समस्या निवारण शिविरों में लोगों की मांगों एवं शिकायतों का मौके पर निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है,

जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सिरकोतंगा के रहने वाले श्री ओम प्रकाश सिंह ने सुशासन तिहार के अंतर्गत फौती नामांतरण के लिए आवेदन दिया था। उनके आवेदन पर राजस्व विभाग द्वारा प्राथमिकता के साथ निराकृत करते हुए फौती नामांतरण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई। श्री सिंह ने बताया कि पहले इस प्रकार के कार्यों के लिए लोगों को कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन सुशासन तिहार के माध्यम से उनका कार्य आसान हो गया और तय-समय में पूरा हुआ।

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें कहीं भटकना नहीं पड़ा और बिना किसी परेशानी के उनका फौती नामांतरण हो गया। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की इस पहल से ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो रहा है। उन्होंने सुशासन तिहार की इस व्यवस्था की  सराहना करते हुए और अपनी संतुष्ट जाहिर की।

श्री ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। शिविर में राजस्व, पंचायत, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य विभागों से संबंधित आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समाधान शिविर आयोजित किए जाने से आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है।

  • Related Posts

    बदलाव की बयार: ‘सेवा के संकल्प’ से संवरता बस्तर

    *”सेवा_संकल्प_अभियान”*   *मुख्यधारा में कदम ताल करता युवा,अभाव से उम्मीद की ओर बढ़ता बस्तर*   *विष्णु प्रसाद वर्मा* *सहायक संचालक*   रायपुर, 27 सितंबर 2026/   कभी अपनी भौगोलिक विषमताओं,…

    Read more

    धमतरी के 86 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’ का आयोजन

    *सेवा संकल्प अभियान* *जनसहभागिता से निखर रही बच्चों की मुस्कान और सेहत*   रायपुर, 27 सितंबर 2026/   सेवा, संवेदना और जनसहभागिता की भावना को साकार करते हुए धमतरी जिले…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान