Ro no D15139/23

धमतरी के 86 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’ का आयोजन

*सेवा संकल्प अभियान*

*जनसहभागिता से निखर रही बच्चों की मुस्कान और सेहत*

रायपुर, 27 सितंबर 2026/

सेवा, संवेदना और जनसहभागिता की भावना को साकार करते हुए धमतरी जिले के 86 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को केवल पोषण वितरण तक सीमित न रखकर, इन्हें स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और सामाजिक संस्कारों के जीवंत सामुदायिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

इस जिलाव्यापी कार्यक्रम में मगरलोड, कुरूद, धमतरी शहरी, धमतरी ग्रामीण और नगरी क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रों में बच्चों की खिलखिलाहट, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और मैदानी कार्यकर्ताओं के समर्पित प्रयासों का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। जिलेभर में आयोजित इन कार्यक्रमों में कुल 4,173 प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई, जिनमें 541 बच्चे, 1,028 महिलाएं और 1,930 पुरुष शामिल रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों की उत्साही मौजूदगी ने इस आयोजन को एक सशक्त जन-आंदोलन का रूप दे दिया।

आयोजन के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल-आधारित व रचनात्मक गतिविधियां संचालित की गईं। इसके साथ ही उपस्थित जनसमुदाय को गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों, स्वच्छता, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में परिवार और समाज की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में अपनी निष्ठापूर्वक सेवाएं दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को उनके सतत योगदान और सेवाभाव के लिए विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया, जिससे मैदानी स्तर पर कार्यरत महिला एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के उत्साह में भारी वृद्धि देखी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग का यह प्रयास अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शासकीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ-साथ समुदाय में बाल विकास और पोषण के प्रति एक नई सोच और सजगता विकसित कर रहा है।

  • Related Posts

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तत्परता से 16 हजार से अधिक लोगों का बचाव

    एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की टीमें लगातार सक्रिय   रायपुर, 27 सितम्बर 2026   प्रदेश में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा…

    Read more

    लगातार वर्षा को देखते हुए किसानों को फसलों में कीट एवं रोग प्रबंधन की सलाह

    राजनांदगांव 27 सितम्बर 2026। जिले में विगत दो दिनों से लगातार वर्षा एवं वातावरण में अधिक नमी को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा किसानों को धान, सोयाबीन, अरहर, उड़द, मूंग…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान