Ro no D15139/23

रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: बिना ट्रांजिट पास परिवहन पर प्रशासन सख्त

*3 हाइवा समेत 8 वाहन जब्त*

 

*कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कुड़ुकरास में मारा छापा*

 

*अवैध परिवहनकर्ताओं में हड़कंप; नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई*

 

रायपुर, 26 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सुकमा जिला प्रशासन ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देश पर जिला खनिज जांच दल और पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को कुड़ुकरास क्षेत्र में औचक निरीक्षण करते हुए 3 हाइवा और 5 ट्रैक्टरों समेत कुल 8 वाहनों को पकड़ा है। इस कड़े एक्शन के बाद क्षेत्र में खनिज के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया है कि जिले के प्राकृतिक संसाधनों की चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

*संयुक्त टीम की औचक दबिश, रेत खाली कर भागने का प्रयास विफल*

 

खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई औचक जांच के दौरान वस्तुस्थिति इस प्रकार रही। जांच के दौरान कुड़ुकरास क्षेत्र में 3 हाइवा और 5 ट्रैक्टरों को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाया गया। इनमें से अधिकांश वाहनों के पास कोई वैध ट्रांजिट पास (Transit Pass) उपलब्ध नहीं था। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए 5 वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान 3 वाहन चालकों ने शातिरता दिखाते हुए पकड़े जाने के डर से रेत को वहीं खाली कर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद प्रशासनिक टीम ने उन्हें भी घेराबंदी कर धर दबोचा।

 

*इन कड़े कानूनी नियमों के तहत होगी दंडात्मक कार्रवाई*

 

खनिज विभाग के अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए सभी वाहनों और उनके स्वामियों के खिलाफ निम्नलिखित कड़े कानूनी प्रावधानों के तहत दंडात्मक प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली, 2015, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957, छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन एवं भंडारण) नियम, 2009, खनिज अधिकारी ने साफ तौर पर कहा कि बिना वैध अनुमति और रॉयल्टी पर्ची के खनिजों का अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

 

*जिला प्रशासन की सख्त चेतावनी लगातार जारी रहेगा औचक निरीक्षण*

 

जिला प्रशासन ने सभी खनिज ठेकेदार और परिवहनकर्ता अपनी गतिविधियां पूरी तरह नियमों के दायरे में रहकर ही संचालित करें। अवैध उत्खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है। कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज व पुलिस की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं और आने वाले दिनों में औचक जांच की कार्रवाई और तेज की जाएगी।

 

प्रशासन की इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई को सुकमा जिले में अवैध उत्खनन माफियाओं के खिलाफ एक प्रभावी कदम माना जा रहा है। इससे न केवल राजकीय राजस्व की क्षति रुकेगी, बल्कि वनांचल के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और कानून व्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।

  • Related Posts

    भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का विधायक अजय चंद्राकर ने किया शुभारंभ

    *कार्यालय शुरू होने से भखारा तहसील के 73 गांवों को मिलेगी पंजीयन सेवाओं की सुविधा*   *प्रदेश का 121वां और धमतरी जिले का चौथा उप पंजीयक कार्यालय* रायपुर, 13 नवंबर…

    Read more

    गंगरेल मड़ई में उमड़ेगी आस्था, लोकसंस्कृति और परंपरा की अनूठी छटा

    मां अंगारमोती के दरबार में जुटें विभिन्न गांवों के देवी-देवता, सदियों पुरानी परंपराओं का हुआ निर्वहन   धमतरी, 13 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, जनजातीय परंपराओं और गहरी धार्मिक…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?