Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 : बैटरी चलित ट्राईसाइकिल बनी अमरसाय के सपनों की नई रफ्तार

*शासन की संवेदनशील पहल से दिव्यांग हितग्राही के जीवन में लौटी आत्मनिर्भरता की उम्मीद*

रायपुर , 26 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

सूरजपुर जिला के ग्राम नमना, विकासखंड प्रेमनगर निवासी दिव्यांग हितग्राही श्री अमरसाय

कभी दूसरों के सहारे अपने दैनिक कार्यों के लिए संघर्ष करने वाले के जीवन में आज एक नई उम्मीद ने दस्तक दी। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा उन्हें बैटरी चलित ट्राईसाइकिल प्रदान की गई, जिसने न केवल उनकी आवाजाही को आसान बनाया, बल्कि आत्मनिर्भर जीवन की राह भी खोल दी।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजेंद्र सिंह पाटले ने स्वयं श्री अमरसाय को ट्राईसाइकिल सौंपकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। ट्राईसाइकिल मिलते ही अमरसाय के चेहरे पर जो मुस्कान उभरी, वह शासन की जनकल्याणकारी सोच और संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था की जीवंत तस्वीर बन गई।

श्री अमरसाय ने भावुक स्वर में कहा कि अब उन्हें अपने कार्यस्थल तक पहुंचने में किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पहले छोटी-छोटी दूरी तय करना भी कठिन होता था, लेकिन अब यह ट्राईसाइकिल उनके लिए नई स्वतंत्रता लेकर आई है। उन्होंने शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके जीवन को नई दिशा देने वाली साबित होगी।

सुशासन तिहार 2026 के तहत जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा लगातार ऐसे जरूरतमंद हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है, जिन्हें वास्तव में सहारे की आवश्यकता है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राईसाइकिल, बैसाखी, श्रवण यंत्र और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे सम्मानपूर्वक और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।

इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण आलोक भवाल सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवेदनशीलता के साथ सहायता पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंदों की समस्याओं का त्वरित और मानवीय दृष्टिकोण से समाधान सुनिश्चित किया जाए।

  • Related Posts

    सेवा सेतु योजना से शासकीय सेवाएं हुईं सरल, यशवंत कुम्भकार को समय पर मिला आय प्रमाण पत्र

    *ग्रामीण क्षेत्रों में आसान, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाओं से बढ़ रहा आमजन का विश्वास*   *सेवा सेतु केंद्रों ने घटाई कार्यालयों की दौड़, समय और धन दोनों की हो रही…

    Read more

    छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

    ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित   *एक एडीईओ के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अनुशंसा*   रायपुर, 05 अगस्त 2026/ आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ ने राज्य के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस