Ro no D15139/23

क्या आप भी अपने बच्चे को बनाना चाहते हैं सफल? आज रात सोने से पहले उनसे जरूर कहें ये 5 जादुई बातें

Parenting Tips: हर माता-पिता की यह चाहत होती है कि उनके बच्चे आगे चलकर सफल, समझदार और कॉन्फिडेंट बने. इसके लिए पैरेंट्स अपने बच्चे को हर वह चीज दिलाते हैं जिनकी उन्हें लगती है कि बच्चे को जरूरत है. लेकिन अगर आप अपने बच्चे की अच्छी परवरिश करना चाहते हैं तो इसके लिए सिर्फ अच्छी एजुकेशन और फैसिलिटीज देना ही काफी नहीं होता है, बल्कि आपको बच्चे के लिए एक कदम आगे बढ़कर कुछ और भी करने की जरूरत होती है. आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने बच्चे से हर रात सोने से पहले कहना चाहिए. हर दिन बच्चों से कही गयी ये छोटी से छोटी बातें, उनकी पर्सनालिटी में काफी गहरा असर डालती हैं. जब आप हर दिन अपने बच्चे से ये बातें कहते रहेंगे, तो आपकी ये बातें उसके मन और सोच में गहराई तक बस जाएगी. ये बातें भले ही आपको छोटी लग रही हों, लेकिन यही आपके बच्चे को सफल और कॉन्फिडेंट बनने में मदद कर सकती हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

मुझे तुम पर भरोसा है

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन बच्चों को सबसे ज्यादा जरूरत उनके माता-पिता के भरोसे की होती है. ऐसे में जब आप अपने बच्चे से रात को सोने से पहले कहते हैं कि, “मुझे तुमपर भरोसा है”. तो उसके अंदर खुद के प्रति भरोसा और भी ज्यादा बढ़ने लग जाता है. उसे ऐसा लगने लगता है कि वह आसानी से किसी भी कठिनाई का सामना कर सकता है. आपकी कही गयी ये छोटी सी बात आपके बच्चे को डर और झिझक से बाहर निकलने में मदद करती है.

गलती करना बुरी बात नहीं है

कई बच्चे ऐसे भी होते हैं जो छोटी से छोटी बातों में भी डर जाते हैं और खुद को दूसरों से कमजोर समझने लग जाते हैं. ऐसे में पैरेंट्स को अपने बच्चे को यह समझाना और भी जरूरी हो जाता है कि जीवन में गलतियां करना सीखने का ही एक हिस्सा है. अगर आप हर रात सोने से पहले अपने बच्चे से यह कहेंगे, तो आपका बच्चा असफल होने से डरेगा नहीं, बल्कि असफलता से भी कुछ सीखने की कोशिश करेगा. उसके अंदर की यही सोच उसे आगे चलकर एक सफल और मजबूत इंसान बनने में मदद करेगी.

तुम बहुत स्पेशल हो

हर बच्चे की यह चाहत होती है कि उसे अपने माता-पिता से प्यार के साथ-साथ अपनेपन का भी एहसास मिले. ऐसे में जब आप अपने बच्चे से कहते हैं कि. “तुम बहुत स्पेशल हो”, तो उसके अंदर एक पॉजिटिव फीलिंग जागने लग जाती है. इसके अलावा आपकी कही गयी यह छोटी सी बात उसके सेल्फ रेस्पेक्ट को बढ़ाता है और उसे खुद को दूसरों से कम समझने का मौका नहीं देता है. आपको यह छोटी सी आदत बच्चे के अंदर कॉन्फिडेंस पैदा करने में मदद करती हैं.

हम हमेशा तुम्हारे साथ ही हैं

आपके बच्चे के दिमाग में हमेशा यह बात होनी चाहिए कि हालात चाहे कुछ भी हो आप हर कदम पर उसके साथ हैं. ऐसे में जब आप अपने बच्चे से कहते हैं कि, “हम हमेशा तुम्हारे साथ हैं”, तो उनके मन से हर तरह का डर और अकेलापन दूर हो जाता है. जब आपका बच्चा खुद को सिक्योर महसूस करता है, तो वह अपनी हर बात खुलकर आपसे कह पाता है और साथ ही एक मेंटली स्ट्रॉन्ग इंसान भी बन जाता है.

तुम हर दिन कुछ नया सीख रहे हो

अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो आपको उनकी छोटी से छोटी कोशिशों की भी तारीफ करनी शुरू कर देनी चाहिए. अगर आप हर दिन उन्हें इस बात का एहसास कराएंगे कि वे हर दिन कुछ नया सीख रहे हैं, तो धीरे-धीरे उनके अंदर आगे बढ़ने की इच्छा बढ़ने लग जाएगी. आपकी इस छोटी सी बात से आपके बच्चे खुद को और भी बेहतर इंसान बनाने की कोशिश में लग जाएंगे.

  • Related Posts

    सीधे फर्श पर बैठकर खाना सही है या नहीं? जानें वास्तु के अनुसार क्या है सही तरीका

    Vastu Tips for Eating Food: आजकल ज्यादातर घरों में खाना खाने के लिए डाइनिंग टेबल का इस्तेमाल होता है. वहीं कुछ लोग आज भी जमीन पर बैठकर खाना पसंद करते हैं.…

    Read more

    जन्माष्टमी पर त्रिगुणी महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और भाग्यशाली राशियां

    Janmashtami 2026 Rare Planetary Yog: भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि को मनाई जाने वाली जन्माष्टमी का पर्व इस वर्ष बेहद खास माना जा रहा है. 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को देशभर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात