Ro no D15139/23

बार-बार चार्ज करने का झंझट खत्म, 2026 में लंबी रेंज वाले ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहे धूम

Long Range Electric Scooters: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स अब रोजमर्रा की जरूरत बनते जा रहे हैं. ऑफिस जाना हो, कॉलेज या फिर शहर के अंदर डेली काम, लोग अब ऐसे स्कूटर चाहते हैं जो बिना बार-बार चार्ज किए लंबी दूरी तय कर सकें. आज भी ज्यादातर खरीदारों के लिए सबसे बड़ा सवाल बैटरी रेंज ही होता है. क्योंकि अगर स्कूटर एक बार चार्ज होने पर ज्यादा दूरी तय कर ले, तो रोज-रोज चार्जिंग की चिंता काफी हद तक कम हो जाती है. इसलिए हमनें 5 ऐसे लेक्ट्रिक स्कूटर्स की लिस्ट तैयार की है जो अच्छी बैटरी रेंज और शहर की ट्रैफिक में आसान कम्यूटिंग का शानदार बैलेंस देते हैं.

Bajaj Chetak C2501

इस स्कूटर का फोकस दिखावे से ज्यादा रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाने पर है. स्कूटर के कंट्रोल्स काफी आसान हैं, सीटिंग कम्फर्टेबल है और ट्रैफिक में इसे चलाना भी बेहद स्मूद फील होता है. एक बार फुल चार्ज होने पर यह IDC सर्टिफाइड 113 km तक की रेंज देने का दावा करता है. कुल मिलाकर, यह उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जिन्हें शहर की सड़कों पर आरामदायक और भरोसेमंद राइड चाहिए.

TVS iQube

इसमें आपको चौड़ी और कम्फर्टेबल सीट मिलती है जो लंबी राइड्स को भी आसान बना देती है. इतनी ही नहीं, अच्छा-खासा स्टोरेज स्पेस रोजमर्रा का सामान रखने में काम आता है. इस स्कूटर की सबसे खास बात इसकी बैटरी ऑप्शन्स हैं. अलग-अलग वेरिएंट्स में आपको 94 km से लेकर 212 km तक की IDC रेंज मिलती है. यानी अगर आपका रोज का सफर थोड़ा लंबा रहता है या बार-बार चार्जिंग से बचना चाहते हैं, तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए परफेक्ट है.

Ather Rizta

Ather Rizta को परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें बड़ा और आरामदायक सीट स्पेस मिलता है, जिससे लंबी राइड्स पर भी पीछे बैठने वाले को दिक्कत महसूस नहीं होती. साथ ही इसका बड़ा स्टोरेज स्पेस रोज के सामान, हेलमेट या छोटे-मोटे बैग रखने में काफी काम आता है. रेंज की बात करें तो इसमें मिलने वाले अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शन्स IDC सर्टिफाइड 123 km से लेकर 159 km तक की रेंज देते हैं.

Honda Activa E

Honda Activa E के साथ Honda ने भी इलेक्ट्रिक स्कूटर की दुनिया में एंट्री मार दी है. इस स्कूटर की सबसे खास बात है इसका बैटरी बदलने वाला सेटअप. इसमें 1.5 kWh की दो बैटरियां दी गई हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर आसानी से बदला जा सकता है. Honda का दावा है कि फुल चार्ज पर ये स्कूटर 102 km तक की IDC certified रेंज दे सकता है.

Ather 450X

इसकी तेज पिकअप और फुर्तीली राइडिंग इसे ट्रैफिक में चलाने के दौरान काफी मजेदार बना देती है. खास बात ये है कि ये सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि लंबी रेंज का भी अच्छा बैलेंस देता है. कंपनी के मुताबिक, ये स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 161 km तक चल सकता है. यानी रोजाना शहर में आने-जाने के साथ-साथ वीकेंड राइड्स के लिए भी ये बढ़िया साथी साबित हो सकता है.

  • Related Posts

    बारिश में कपड़ों की बदबू से हैं परेशान? ये आसान ट्रिक्स करेंगी कमाल

    How to Remove Smell from Clothes in Rainy Season: बारिश का मौसम हर किसी को अच्छा लगता है, लेकिन इस मौसम के आते ही घर के कामों में थोड़ी परेशानी भी…

    Read more

    कार में हमेशा रखें ये 5 जरूरी चीजें, इमरजेंसी में आएंगी काम

    लंबी ड्राइव हो या रोजाना का सफर, सड़क पर अचानक आने वाली मुश्किलें किसी को भी परेशान कर सकती हैं. कई बार कार खराब हो जाती है, बैटरी बैठ जाती…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा