Ro no D15139/23

नगर पालिक निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए किए जा रहे निरंतर कार्य

*- हरियाली संरक्षण से लेकर स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं का किया जा रहा सुदृढ़ीकरण*

 

*- ग्रीष्म ऋतु में पौधों के संरक्षण के लिए टैंकरों के माध्यम से की जा रही नियमित सिंचाई*

 

*- स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर निगम के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वार्डों का नियमित निरीक्षण*

 

*- आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख नालों एवं कॉलोनियों की नालियों के लिए चलाया जा रहा सफाई का अभियान*

 

*- चौपाटी में निर्मित लक्ष्मण झूला के पुराने हो चुके केबल वायर क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर अस्थायी रूप से किया गया बंद*

 

*- मरम्मत कार्य की विभागीय प्रक्रिया पूर्ण*

 

राजनांदगांव 01 जून 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, पेयजल, सड़क निर्माण से जुड़े विभिन्न कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा शहर के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ग्रीष्म ऋतु में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सड़क किनारे, फ्लाईओवर के नीचे तथा डिवाइडरों में लगाए गए वृक्षों एवं पौधों के संरक्षण के लिए टैंकरों के माध्यम से नियमित सिंचाई की जा रही है। साथ ही पौधों की आवश्यक देखरेख भी सुनिश्चित की जा रही है ताकि गर्मी के कारण वृक्षों के सूखने की स्थिति से बचाव किया जा सके।

शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर निगम के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वार्डों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। सफाई कार्य में लापरवाही मिलने अथवा शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख नालों एवं कॉलोनियों की नालियों की सफाई का अभियान भी चलाया जा रहा है। अधिकांश नालों की सफाई प्रथम चरण में पूरी हो चुकी है तथा शेष स्थानों पर कार्य जारी है। बस स्टैंड क्षेत्र में अस्थायी रूप से एकत्रित किए जाने वाले कचरे का भी प्रतिदिन उठाव कर स्वच्छता बनाए रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित शासकीय आवासों के आसपास की सड़कों और नालियों की नियमित सफाई की जा रही है। सूचना प्राप्त होने पर सेप्टिक टैंकों की सफाई भी निगम द्वारा कराई जाती है, जबकि भवनों के मरम्मत एवं संधारण संबंधी आवश्यकताओं से लोक निर्माण विभाग को अवगत कराया जाता है। नगर निगम द्वारा पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सेठी नगर क्षेत्र में पाइपलाइन विस्तार का कार्य किया गया है। साथ ही क्षेत्रवासियों को पर्याप्त एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पुराने पाइपलाइन से नये पाईप लाईन में नल कनेक्शन को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया जारी है।

शहर की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न मार्गों के डामरीकरण कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। गुणवत्ता में कमी या कार्य में विलंब पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। पुन: निविदा प्रक्रिया के बाद कार्यादेश जारी किए गए हैं तथा निर्धारित समय में कार्य पूर्ण नहीं करने पर संबंधित निर्माण एजेंसियों को नोटिस जारी किया गया है। नगर निगम शहर की सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा के लिए भी सतर्क है। रानी सागर की बाउंड्रीवाल की रेलिंग को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने पर निगम ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है तथा क्षेत्र में रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। रानीसागर स्थित चौपाटी में निर्मित लक्ष्मण झूला के पुराने हो चुके केबल वायर क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर अस्थायी रूप से बंद किया गया है। इसके मरम्मत कार्य की विभागीय प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, शीघ्र ही मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाएगा। नगर निगम शहर में आधारभूत सुविधाओं के विकास, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को लेकर सक्रिय तथा विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों के माध्यम से जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किया जा रहा है।

  • Related Posts

    प्रदेश में 1460 गौधामों की होगी स्थापना 88 गौधामों का पंजीयन पूर्ण

      42 गौधामों में लगभग 5109 पशुधन संरक्षित रायुपर, 5 अगस्त 2026/ गौधाम योजना का उद्देश्य प्रदेश में बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना, उनके संरक्षण को बढ़ावा देना…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में मानसून की स्थिति: राज्य में अब तक 99.2% सामान्य वर्षा दर्ज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सर्वाधिक तो सरगुजा-सुकमा में औसत से कम बारिश

      ​रायपुर,05 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ में इस वर्ष मानसून की स्थिति कुल मिलाकर सामान्य और संतोषजनक बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 5 अगस्त 2026 तक जारी आंकड़ों…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस