Ro no D15139/23

सुशासन तिहार अंतर्गत पटपर क्लस्टर के 13 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मिली राहत

*- हितग्राहियों को मिला शासन की योजनाओं का लाभ*

 

राजनांदगांव 01 जून 2026। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत पटपर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शासन की मंशानुरूप गांव-गांव, द्वार-द्वार पहुंचकर आमजन की समस्याओं के समाधान एवं शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली तथा विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही समस्याओं के समाधान की पहल की गई। डोंगरगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के क्लस्टर पटपर शिविर में ग्राम पंचायत मेंढा, अमलीडीह, टप्पा, कोलिहापुरी नवा, उरईडबरी, झंडातलाब, पिनकापार, मोतीपुर, धनडोंगरी, भोथली, मक्काटोला, रामाटोला एवं पटपर सहित 13 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, बिहान समूह की महिलाएं, किसान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, उद्यानिकी, जल संसाधन, विद्युत, स्वास्थ्य, वन, खाद्य, मत्स्य, परिवहन, सहकारिता, पशुधन विकास, ग्रामोद्योग, शिक्षा एवं लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा हितग्राहियों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए। शिविर में कुल 891 आवेदन प्राप्त हुए। विभागीय अधिकारियों द्वारा तत्काल निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया।

शिविर के दौरान शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। शिविर में 7 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3 किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण प्रमाण-पत्र, 2 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड तथा 2 वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड प्रदान किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के 10 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई कार्यक्रम अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई तथा पोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती लता अजय सिन्हा, जिला पंचायत सभापति श्री प्रशांत कोडापे, जनपद सदस्य श्री अशोक नेताम, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के उपाध्यक्ष श्री भरत वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दिनेश गांधी, तहसीलदार डोंगरगढ़, सीईओ जनपद पंचायत डोंगरगढ़, सरपंच श्री बोधिराम साहू सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने किया कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण

      छात्राओं से संवाद कर जानी समस्याएं, शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश रायपुर, 23 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने राज्य महिला आयोग की…

    Read more

    कवर्धा दिव्यांग जनों के लिए 23 से 26 सितंबर तक चार दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन                

    कवर्धा ।  पीजी कॉलेज डोम में दिव्यांगजनों के लिए 23 से 26 सितंबर तक चार दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।             …

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन