Ro no D15139/23

शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय धमतरी में प्रवेश शुरू

*कक्षा पहली से आठवीं तक श्रवण बाधित दिव्यांग बालिकाओं का होगा दाखिला*

धमतरी, 01 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय धमतरी मंे कक्षा पहली से दसवीं तक की श्रवण बाधित दिव्यांग बालिकाओं को निःशुल्क आवासीय शिक्षण का लाभ दिया जा रहा है। संस्था के अधीक्षक ने बताया कि इस आवासीय विद्यालय में कक्षा पहली से आठवीं तक श्रवण बाधित दिव्यांग बालिकाओं का प्रवेश प्रारंभ है। प्रवेश के लिए 6 से 14 साल तक के आयु की दिव्यांग बालिकाएं आवेदन कर सकतीं हैं।

आवेदन के साथ पिछली कक्षा की अंकसूची, नगरनिगम या चिकित्सा विभाग द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा अभिप्रमाणित जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी यूडीआईडी कार्ड लगाना होगा। इसके साथ ही आधार कार्ड की छायाप्रति, जिला चिकित्सालय द्वारा जारी दिव्यांग प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज के 10 फोटो, ब्लड ग्रुप, बैंक पासबुक, राशनकार्ड की छायाप्रति सहित पहचान का निशान और सिकलसेल अथवा अन्य कोई बीमारी हो तो उसका भी उल्लेख करना होगा। अधीक्षक ने यह भी बताया कि यदि पहले से अध्ययनरत है, तो स्थानांतरण प्रमाण पत्र मूल में और जिले के बाहर के टीसी में जिला शिक्षा अधिकारी का प्रतिहस्ताक्षर जरूरी होगा।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अधीक्षक श्रीमती उमा देवांगन मोबाईल नंबर 78695-82318 अथवा शाला प्रवेशांक प्रभारी श्री बसंत कुमार साहू मोबाईल नंबर 89629-30584 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ

    *एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *250 से अधिक उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस पर…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण

    23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार*   *राष्ट्रपति की उपस्थिति से बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान* रायपुर, 28 सितंबर 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान