Ro no D15139/23

99% लोग नहीं जानते Cooler में भरा पानी जाता कहां है और AC में आता कहां से है?

इस भीषण गर्मी से बचने के लिए ज्यादातर घरों में Cooler और AC का इस्तेमाल किया जा रहा है. कूलर चलाने से पहले उसमें बार-बार पानी भरना पड़ता है, जबकि AC बिना पानी डाले ही कमरे को ठंडा कर देता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है, कि कूलर में पानी डालने के बाद सारा पानी जाता कहां है और एसी में बिना पानी डाले इतना पानी आता कहां से है? दरअसल, दोनों ही मशीनें कमरे को ठंडा करने का काम करती हैं, लेकिन इनके पीछे काम करने वाली तकनीक एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है. इसी वजह से इनके पानी का पूरा खेल भी अलग होता है. आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण.

कूलर का पानी आखिर कहां चला जाता है?

कूलर वाष्पीकरण यानी Evaporation तकनीक पर काम करता है. जब हम कूलर में पानी भरते हैं, तो उसके अंदर लगा पंप उस पानी को कूलिंग पैड या हनीकॉम्ब पैड तक पहुंचाता है. इसके बाद जैसे ही कूलर चालू होता है, वह कमरे की गर्म हवा को अंदर खींचता है. यह गर्म हवा जब गीले कूलिंग पैड से गुजरती है, तो पैड पर मौजूद पानी धीरे-धीरे भाप में बदलने लगता है. इसी प्रक्रिया में हवा ठंडी हो जाती है और कूलर के पंखे के जरिए कमरे में पहुंचती है. यानी कि कूलर में डाला गया ज्यादातर पानी वाष्प बनकर हवा में मिल जाता है. यही वजह है कि कुछ घंटों बाद कूलर का टैंक खाली होने लगता है. इसके अलावा पानी का थोड़ा हिस्सा हवा के साथ बेहद छोटे छींटों या नमी के रूप में भी बाहर निकल जाता है.

AC से पानी कैसे निकलता है?

अब सवाल आता है कि AC में तो हम पानी डालते ही नहीं, फिर उसमें से पानी कैसे निकलता है? दरअसल, AC रेफ्रिजेशन तकनीक पर काम करता है. जब AC कमरे की गर्म हवा को अंदर खींचता है, तो वह हवा उसकी ठंडी कॉइल्स से टकराती है. गर्म हवा में पहले से मौजूद नमी ठंडी सतह के संपर्क में आते ही पानी की बूंदों में बदल जाती है. इस प्रक्रिया को संघनन यानी Condensation कहा जाता है. ठीक वैसे ही जैसे ठंडे गिलास के बाहर पानी की बूंदें जम जाती हैं. AC के अंदर बनने वाली यही पानी की बूंदें पाइप के जरिए बाहर निकलती रहती हैं. इसलिए AC चलाते समय उससे लगातार पानी टपकता दिखाई देता है.

Cooler और AC में यही है सबसे बड़ा फर्क

कूलर हवा में नमी बढ़ाकर कमरे को ठंडा करता है, इसलिए उसमें पानी लगातार खत्म होता रहता है. वहीं AC हवा की नमी को बाहर निकालकर कमरे को ठंडा करता है, इसलिए उसमें से पानी बाहर आता है. यही वजह है कि कूलर ज्यादा नमी वाले मौसम में उतना असरदार नहीं होता, जबकि AC उमस भरे मौसम में भी बेहतर कूलिंग देता है.

  • Related Posts

    सीधे फर्श पर बैठकर खाना सही है या नहीं? जानें वास्तु के अनुसार क्या है सही तरीका

    Vastu Tips for Eating Food: आजकल ज्यादातर घरों में खाना खाने के लिए डाइनिंग टेबल का इस्तेमाल होता है. वहीं कुछ लोग आज भी जमीन पर बैठकर खाना पसंद करते हैं.…

    Read more

    जन्माष्टमी पर त्रिगुणी महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और भाग्यशाली राशियां

    Janmashtami 2026 Rare Planetary Yog: भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि को मनाई जाने वाली जन्माष्टमी का पर्व इस वर्ष बेहद खास माना जा रहा है. 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को देशभर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात