Ro no D15139/23

जल संवर्धन के साथ आजीविका और पर्यावरण में महत्वपूर्ण भूमिकाः मनरेगा की ’आजीविका डबरी’ ने बदली किसान देवानंद की तकदीर मछली पालन और सिंचाई से हो रही डबल कमाई, जिले में 422 डबरियों का निर्माण पूर्ण

 

अम्बिकापुर 03 जून 2026/  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ग्रामीण अंचलों में विकास का सशक्त माध्यम बन रही है। मनरेगा के तहत निर्मित ’आजीविका डबरी’ किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत अडची में देखने को मिला है, जहाँ किसान देवानंद की तकदीर 2 लाख रुपये की लागत से बनी डबरी ने बदल दी है। आज वे सिर्फ एक उन्नत किसान ही नहीं, बल्कि  ‘जल प्रहरी’ के रूप में भी समाज के सामने एक मिसाल पेश कर रहे हैं।

मजदूरों को रोजगार और किसान को मिला संबल
वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्राम पंचायत अडची के निवासी देवानंद ने अपने खेत में आजीविका डबरी निर्माण का प्रस्ताव रखा था। ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा के तहत 2.00 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। 17×19 मीटर आकार की इस डबरी के निर्माण कार्य से जहाँ एक ओर गांव के स्थानीय मजदूरों को सीधा रोजगार मिला, वहीं दूसरी ओर देवानंद के मन में आर्थिक स्वावलंबन की नई उम्मीद जागी।

सिंचाई और मछली पालन से दोगुनी आय
आज देवानंद के खेत में बनी यह आजीविका डबरी बारिश के पानी से लबालब भरी हुई है। इससे उन्हें अब ’डबल फायदा’ मिल रहा है। डबरी के पानी से वे अब समय पर अपनी सब्जियों और फसलों की सिंचाई कर पा रहे हैं। इसके साथ ही, अतिरिक्त आय के लिए उन्होंने डबरी में मछली के बीज भी डाल दिए हैं। आगामी 6 महीनों में मछली की पहली फसल तैयार हो जाएगी, जिससे उन्हें 15 से 20 हजार रुपये की आय होने का अनुमान है।

20 सालों तक मिलेगा ’आजीविका मूलक परिसंपत्ति’ का लाभ
देवानंद की डबरी ’आजीविका मूलक परिसंपत्ति’ का एक बेहतरीन मॉडल है। मात्र 2 लाख रुपये के शासकीय निवेश से तैयार हुआ यह स्ट्रक्चर आने वाले 20 सालों तक उनके परिवार को निरंतर आर्थिक लाभ  प्रदान करेगा। गांव के अन्य किसान भी इस सफलता से प्रेरित हो रहे हैं। इससे पूर्व भी गांव के एक अन्य किसान ने मनरेगा से डबरी बनवाकर मछली पालन शुरू किया था, जो आज सफलतापूर्वक आर्थिक लाभ अर्जित कर रहे हैं।

जिले में अब तक 422 डबरी पूर्ण
जिले में किसानों की आय वृद्धि और भू-जल संरक्षण के लिए डबरी निर्माण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 487 आजीविका डबरी स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से 422 डबरियों का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। मनरेगा की यह योजना जिले में जल संवर्धन के साथ आजीविका और पर्यावरण में महत्तवपूर्ण भूमिका निभा रही है। डबरियों में जल भराव होने से न केवल आसपास के क्षेत्रों में भू-जल स्तर बेहतर हो रहा है और खेतों में नमी बरकरार है, बल्कि ग्रामीणों के आजीविका के साधनों में भी बहुआयामी विस्तार हो रहा है।

  • Related Posts

    वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

      रायपुर, 24 जून 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित केनाल लिंकिंग रोड पर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण…

    Read more

    1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल

      ग्राम सभाओं के माध्यम से दी जा रही योजना की जानकारी, मानव श्रृंखला बनाकर ग्रामीणों ने दिया जनजागरूकता का संदेश केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने भी की मानव श्रृंखला…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश