Ro no D15139/23

सखी सेंटर जशपुर में अज्ञात मृतिका की मजिस्ट्रियल जांच अंतर्गत एसडीएम ने वस्तुस्थिति किया स्पष्ट कलेक्टर ने एसडीएम और जिला आबकारी अधिकारी को जांच अधिकारी किया था नियुक्त

 जशपुरनगर 03 जून 2026/ जशपुर के सखी सेंटर में मृतिका के जांच के संबंध में कलेक्टर  रोहित व्यास ने 22 मई 2026 को एसडीएम जशपुर और जिला आबकारी अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त था। इसी तारतम्य में एसडीएम जशपुर ने मामले के संबंध में वस्तुस्थिति स्पष्ट किया है। न्यायालय अनुविभागीय दंडाधिकारी जशपुर से जारी उद्घोषणा अनुसार थाना कुनकुरी के माध्यम से अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 87, 115 (2) 64,62 बी.एन.एस. की पीड़िता ‘अज्ञात’ लड़की उम्र करीबन 18 वर्ष को श्सखीश् वन स्टॉप सेंटर में आश्रय सुविधा दिया गया था। उक्त अज्ञात लड़की बोलने में असमर्थ थी जिसका नाम व पता की जानकारी आज दिनाँक तक प्राप्त नहीं हुआ है। दिनाँक 03.04.2026 से दिनांक 19.05.2026 तक थाना कुनकुरी द्वारा उक्त अज्ञात लड़की के संबंध में पुलिस संबंधी कार्यवाही प्रक्रियाधीन थी, जिसके कारण उक्त अज्ञात लडकी को स्थायी आश्रय के लिए अन्य संस्था स्थानांतरित नहीं किया गया था। दिनाँक 19.05.2026 को समय लगभग 12ः30 से 4ः00 बजे तक उक्त अज्ञात लड़की ‘सखी’ वन स्टॉप सेंटर के परिसर के पीछे के आंगन में परछी पर बैठी थी लगभग 4ः00 बजे कपडा उठाने के लिए अज्ञात लड़की गई थी जहां से कपड़ा लेकर वापस आते वक्त ष्सखीष् वन स्टॉप सेंटर के परिसर के पीछे के आंगन में परछी पर अचानक गिर गई और बेहोश हो गई। जिसको महिला गार्ड द्वारा देखने पर तत्काल समस्त स्टॉफ को आवाज देकर बुलाए जाने पर समस्त स्टॉफ अज्ञात लड़की को देखने गए अज्ञात लड़की बेहोश स्थिति में थी, जिसकी स्थिति देखकर आपातकालीन नंबर 108 में सम्पर्क कर एम्बुलेंश बुलाया गया व अज्ञात लड़की को शासकीय राजा देवशरण जिला अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक द्वारा जांच किये जाने के उपरांत लड़की को मृत घोषित कर दिया गया। उक्त घटना की मजिस्ट्रियल जाँच इस न्यायालय में लंबित है।

उक्त घटना के संबंध में दिनाँक 05/06/2026 तक न्यायालय अनुविभागीय दंडाधिकारी जशपुर  में कोई व्यक्ति / संस्था अथवा आमजन किसी प्रकार की कोई जानकारी देना चाहते हों वे अपना लिखित अथवा मौखिक तौर पर स्वतः उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं। यह उद्घोषणा दिनांक 25/05/2026 को अनुविभागीय दंडाधिकारी  जशपुर के हस्ताक्षर एवं न्यायालय की पदमुद्रा
से जारी किया गया है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा