Ro no D15139/23

सुशासन तिहार से संवर रहा नौनिहालों का भविष्यः एक ही आवेदन में बने गुमगरा के देवनंदन के बच्चों के जाति और निवास प्रमाण पत्र प्रमाण पत्र बनने से छात्रवृत्ति का मार्ग हुआ प्रशस्त, हितग्राही ने त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

अम्बिकापुर 05 जून 2026/   छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें शासकीय योजनाओं का सुगमता से लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ’सुशासन तिहार’ ग्रामीण अंचलों में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। प्रशासन अब सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के लखनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत लटोरी में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम गुमगरा के रहने वाले देवनंदन की बड़ी समस्या एक आवेदन से दूर हो गई।

बिना भटके एक ही आवेदन में हुआ समाधान
ग्राम गुमगरा निवासी श्री देवनंदन अपने बच्चों के जाति और निवास प्रमाण पत्र न बन पाने के कारण चिंतित थे। प्रमाण पत्र के अभाव में बच्चों को शिक्षा और शासन की छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलने में रुकावट आ रही थी। इसी बीच उन्हें शासन के ‘सुशासन तिहार’ की जानकारी मिली। देवनंदन ने सुशासन तिहार में अपना आवेदन दिया। प्रशासन ने पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की और बिना किसी परेशानी के एक ही आवेदन पर उनके बच्चों के जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाकर समाधान शिविर में उन्हें सौंप दिए।

अब बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति, पढ़ाई होगी आसान
दफ्तरों के चक्कर काटे बिना सुगमता से प्रमाण पत्र मिल जाने पर देवनंदन बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने बताया कि अब इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों की मदद से वे अपने बच्चों को शिक्षा विभाग की छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ दिला सकेंगे, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है।

हितग्राही ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शासन की इस पारदर्शी और त्वरित कार्यप्रणाली से खुश होकर श्री देवनंदन ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, मेरे बच्चों के जाति और निवास प्रमाण पत्र नहीं बने थे। सुशासन तिहार में बिना किसी परेशानी के एक ही आवेदन में सारा काम हो गया। अब मेरे बच्चे छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकेंगे। समस्या थी, लेकिन शासन की इस पहल से उसका इतनी आसानी से समाधान हो गया। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप ’सुशासन तिहार’ में दूरस्थ अंचलों के अंतिम व्यक्ति तक प्रशासन पहुंचकर उनके जीवन को सरल और सुविधा संपन्न बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

  • Related Posts

    तकनीक से सुगम न्याय, विधि से सुनिश्चित निष्पक्षतारू दुर्ग जिला न्यायालय में ‘न्याय श्रुति नियम, 2025’ पर विधिक संगोष्ठी एवं डिजिटल साक्ष्य प्रदर्शनी आयोजित

      रायपुर 17 अक्टूबर 2026/ न्याय की राह में दूरियाँ कम हो रही हैं और तकनीक न्यायिक प्रक्रिया को नए आयाम दे रही है। अब ऑडियो-वीडियो माध्यमों से साक्ष्य दर्ज…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ सेवाराम का पक्के घर का सपना

      कच्चे मकान की चिंता से मिली राहत, परिवार को मिला सुरक्षित आशियाना रायपुर, 17 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के पक्के घर के सपने को साकार कर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम