Ro no D15139/23

सुशासन तिहारः अन्नदाताओं को मिली आर्थिक आजादी, लटोरी के किसान निर्मल राम का बना केसीसी कार्ड महंगे निजी खाद-बीज से मिली मुक्ति, अब सीधे सहकारी समिति से मिलेगा कृषि ऋण और आवश्यक सामग्री

 

अम्बिकापुर 05 जून 2026/   छत्तीसगढ़ शासन की पारदर्शी और संवेदनशील पहल ’सुशासन तिहार’ जिले के किसानों और ग्रामीणों के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो रही है। इस अभियान के तहत प्रशासन सीधे गांव-गांव पहुंचकर किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहा है। सरगुजा जिले के ग्राम लटोरी निवासी कृषक श्री निर्मल राम को अब पूंजी के अभाव और महंगे निजी खाद-बीज के झंझट से हमेशा के लिए मुक्ति मिल गई है।

आर्थिक तंगी से खेती में हो रही थी परेशानी
ग्राम लटोरी के रहने वाले किसान निर्मल राम बताते हैं कि उनके पास किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) नहीं था। इस वजह से उन्हें खेती के समय भारी आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। पूंजी की कमी के चलते उन्हें मजबूरी में खुले बाजार और प्राइवेट दुकानों से महंगे दामों पर खाद और बीज खरीदना पड़ता था, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता था।

सुशासन तिहार से खुला सुविधाओं का द्वार
शासन द्वारा आयोजित ’सुशासन तिहार’ शिविर निर्मल राम के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया। शिविर में प्राप्त उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की गई और उनका किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर उन्हें सौंप दिया गया। केसीसी बन जाने से अब वे सीधे तौर पर सरकारी सहकारी समिति से जुड़ गए हैं, जहां से उन्हें न केवल शून्य ब्याज दर पर कृषि ऋण मिलेगा, बल्कि उचित मूल्य पर उन्नत खाद और बीज भी आसानी से उपलब्ध होगा।

हितग्राही ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
किसानी के काम में आई इस सहूलियत से निर्मल राम बेहद उत्साहित हैं। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, ष्पहले पैसों की कमी के कारण हमें प्राइवेट दुकानों से खरीद-खरीद कर काम चलाना पड़ता था। हम बहुत परेशान रहते थे। लेकिन अब सुशासन तिहार में मेरा केसीसी कार्ड बन गया है, जो बहुत अच्छा है। अब हमें सरकारी समिति के माध्यम से खाद, बीज और कृषि कार्य के लिए पैसा सब कुछ आसानी से मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हमारा यह काम करवा दिया है, इसके लिए मैं उसको बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ।

राज्य शासन के ’सुशासन तिहार’ का मुख्य उद्देश्य ही यही है कि अंतिम छोर के व्यक्ति और हर पात्र किसान तक शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ बिना किसी बाधा के पहुंचे, जिससे प्रदेश का अन्नदाता सशक्त और आत्मनिर्भर बन सके।

  • Related Posts

    IIMT ज्योतिष सम्मेलन में देश भर के ज्योतिषाचार्य शामिल हुए छत्तीसगढ़ से स्वामी राजेश्वरा नंद ने ग्रहों के दुष्परिणाम से बचने के उपाय बताए

    आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ के द्वारा ज्योतिष सम्मेलन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से श्री श्री 108 श्री सौरभ सागर महराज के आशीर्वचन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया डॉ स्वामी…

    Read more

    सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

      वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी