Ro no D15139/23

जशपुर में 22 जून को लगेगी राज्य महिला आयोग की न्यायपीठ महिला उत्पीड़न से संबंधित 11 प्रकरणों की होगी सुनवाई

 जशपुरनगर 10 जून 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित जशपुर जिले के प्रकरणों की सुनवाई के लिए 22 जून 2026 को न्यायपीठ का आयोजन किया जाएगा। आयोग की गठित न्यायपीठ द्वारा प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई कर संबंधित पक्षों को न्याय दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनवाई 22 जून 2026 को प्रातः 11 बजे से कलेक्टर सभाकक्ष, जशपुर में आयोजित की जाएगी। इस दौरान महिला उत्पीड़न से संबंधित कुल 11 प्रकरणों की सुनवाई निर्धारित की गई है।

सुनवाई आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक एवं सदस्य श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव की उपस्थिति में की जाएगी। आयोग द्वारा प्रकरणों के दोनों पक्षों को सुनकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं कार्यवाही की जाएगी। राज्य महिला आयोग ने संबंधित पक्षकारों से निर्धारित तिथि एवं समय पर सुनवाई में उपस्थित होकर अपने पक्ष प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि प्रकरणों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात