Ro no D15139/23

यदि किसी समस्या का नहीं हो रहा समाधान, डायल करे 1076 एक कॉल में दर्ज होगी शिकायत, मिलेगा समयबद्ध समाधान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 शुरू फोन करके अपनी समस्याओं को सीधे पहुंचाए सरकार तक कलेक्टर  रोहित व्यास ने अधिकारियों को दिए समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश

 

जशपुरनगर 10 जून 2026/ प्रदेशवासियों को उनकी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विगत दिवस मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली 1076 का शुभारंभ किया। अब प्रदेश का कोई भी नागरिक टोल फ्री नंबर 1076 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा, सुझाव दे सकेगा तथा शासन की योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में अपना फीडबैक भी साझा कर सकेगा। शासन की मंशा है कि प्रत्येक नागरिक की आवाज सुनी जाए और उसकी समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म से भी जोड़ा गया है, जिससे नागरिक अपने मोबाइल के माध्यम से आसानी से शासन तक अपनी बात पहुंचा सकेंगे। हेल्पलाइन से राज्य शासन के 42 विभागों के लगभग 8 हजार अधिकारी जुड़े हुए हैं और 1195 से अधिक श्रेणियों में शिकायतों के निराकरण की व्यवस्था की गई है।
इस प्रणाली की विशेषता यह है कि प्रत्येक शिकायत को एक यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी, जिसके माध्यम से शिकायतकर्ता अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेगा। यदि किसी आवेदक को प्राप्त समाधान से संतोष नहीं होगा तो शिकायत स्वतः उच्च अधिकारियों के पास पुनः परीक्षण और जांच के लिए भेज दी जाएगी। इससे शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और जवाबदेह निराकरण को सुनिश्चित किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 चौबीसों घंटे और सप्ताह के सातों दिन संचालित रहेगी। इसके संचालन के लिए तीन पालियों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सचिव स्तर के अधिकारी डैशबोर्ड के माध्यम से इसकी नियमित निगरानी करेंगे तथा मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा भी इसकी सतत मॉनिटरिंग की जाएगी।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के शुभारंभ के बाद कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गंभीरता, संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान है। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका प्रभावी निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली राज्य के सभी विभागों को एकीकृत रूप से जोड़ने वाली आधुनिक व्यवस्था है। ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक बहु-स्तरीय निगरानी और एस्केलेशन प्रणाली के माध्यम से शिकायतों के निराकरण की सतत समीक्षा की जाएगी। इससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान मिलेगा।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात