Ro no D15139/23

सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 471 हितग्राही हुए लाभान्वित

*चर्चेड़ी में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, योजनाओं की मिली जानकारी*

 

रायपुर, 10 जून 2026/ सुशासन तिहार के अंतिम जनसमस्या निवारण शिविर में आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के चर्चेड़ी ग्राम पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। आसपास की 18 ग्राम पंचायतों के लोगों ने अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

 

*मुख्यमंत्री की पहल से लोगों तक पहुंच रही योजनाओं का लाभ*

 

शिविर को संबोधित करते हुए विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित सुशासन तिहार जनसेवा का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर माह आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, वहीं किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है।

 

*विभिन्न योजनाओं के लिए मिले 898 आवेदन*

 

शिविर में राजस्व विभाग से संबंधित 128 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, वन अधिकार पट्टा, महतारी वंदन योजना, विद्युत कनेक्शन, बोरवेल, हैंडपंप और अन्य जनहितकारी योजनाओं से जुड़े 770 आवेदन जमा किए गए।

 

*दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की अपील*

 

कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने कहा कि सभी आवेदनों का निराकरण निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व प्रकरणों में आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने की अपील की ताकि मामलों का समयबद्ध निराकरण हो सके।

 

*471 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ*

 

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा कुल 471 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इनमें 150 हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा, 49 हितग्राहियों को आबादी पट्टा, 28 किसानों को किसान किताब, 120 लोगों को वोटर आईडी, 2 कोटवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

 

*नल-जल योजना, अनुदान और लर्निंग लाइसेंस का वितरण*

 

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने पंडरी और पथर्री ग्राम पंचायतों में पूर्ण हुई नल-जल योजना का हस्तांतरण प्रमाण पत्र प्रदान किया। ग्रामोद्योग विभाग ने दो हितग्राहियों को 35 हजार एवं 70 हजार रुपये की अनुदान राशि वितरित की। परिवहन विभाग ने 32 लोगों को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए।

 

*महिला एवं बाल विकास योजनाओं का भी मिला लाभ*

 

स्वास्थ्य, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास तथा कृषि विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल कार्ड, सहायक उपकरण, मूंग बीज, सुकन्या समृद्धि योजना और नोनी सुरक्षा योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शिविर में 7 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा 7 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।

 

*जनप्रतिनिधियों ने किया विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण*

 

शिविर के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति और लाभ वितरण की जानकारी ली। सुशासन तिहार का यह अंतिम शिविर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच साबित हुआ।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात