Ro no D15139/23

सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण, समय पर खाद-बीज मिलने से किसान उत्साहित

रायपुर. 10 जून 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हितों के संरक्षण एवं कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को समय पर खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे कृषकों में संतोष और उत्साह का वातावरण है।

कोरबा जिले के ग्राम रिसदी निवासी कृषक श्री लक्ष्मीनारायण कंवर के पास 3 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं। आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों के लिए वे सहकारी समिति जामबहार-सोनपुर पहुंचे, जहां से उन्होंने अपनी आवश्यकता के अनुसार यूरिया, डीएपी एवं बीज प्राप्त किया।

श्री कंवर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज का भंडारण किया गया है, जिससे किसानों को आवश्यक कृषि सामग्री प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समिति में सरल प्रक्रिया के माध्यम से आवश्यक सामग्री आसानी से उपलब्ध हो रही है, जिससे खेती की तैयारियां समय पर पूरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध होना अच्छी फसल की बुनियाद है। राज्य सरकार द्वारा यह व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आगामी खरीफ सीजन को लेकर उत्साहित हैं।

श्री कंवर ने किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की किसान-केंद्रित नीतियों से कृषकों को सीधा लाभ मिल रहा है।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात