Ro no D15139/23

पटना में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी-तूफान और गर्जन के साथ हुई बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Patna Weather Update: भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे राजधानी पटना समेत आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली. देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी शुरू हो गई. इसके बाद कई इलाकों में गर्जन और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. मौसम के इस अचानक बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली, हालांकि तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए प्रशासन और मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है.

मौसम विज्ञान विभाग (IMD), पटना द्वारा जारी नाउकास्ट वेदर वार्निंग के अनुसार पटना, जहानाबाद और अरवल जिले के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन घंटे के दौरान मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और वर्षा की प्रबल संभावना जताई गई है. इसे देखते हुए विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Be Prepared) जारी किया है.

आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और आवागमन प्रभावित होने की आशंका है. वहीं, गर्जन और वज्रपात को लेकर भी लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

अचानक बदला मौसम का मिजाज

गुरुवार सुबह तक पटना में तेज धूप और उमस बनी हुई थी. लेकिन अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और कई इलाकों में धूलभरी आंधी चलने लगी. इसके बाद बूंदाबांदी और हल्की बारिश शुरू हो गई. मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिली.

मौसम विभाग (IMD) ने जारी किया अलर्ट

आईएमडी ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों. आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें. किसानों को भी खेतों में काम करने से बचने और मौसम सामान्य होने तक इंतजार करने की सलाह दी गई है.

IMD का ऑरेंज अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बिहार के मध्य भागों में सक्रिय मौसमी प्रणाली और नमी के प्रभाव के कारण अचानक बादल बनने की प्रक्रिया तेज हुई है, जिससे आंधी, बारिश और गर्जन की स्थिति बनी. अगले कुछ घंटों तक पटना और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है.

फिलहाल राजधानी में बदले मौसम ने गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन तेज हवा, वज्रपात और आंधी के खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

  • Related Posts

    Chhoti Diwali 2026: आज छोटी दिवाली पर भद्रा का साया, कैसे करें पूजा और दीपदान?

    Chhoti Diwali 2026: छोटी दिवाली आज 7 नवंबर 2026, शनिवार को मनाई जा रही है. इसे  और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व दिवाली से…

    Read more

    कम खर्च, कम शोर और ढेर सारा सुकून, इस दिवाली अपनाएं स्लो लिविंग का तरीका

    Slow Living Diwali: दिवाली आते ही मन में कई तरह की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. घर की सफाई, नए कपड़ों की खरीदारी, मिठाइयों की लिस्ट, मेहमानों का स्वागत और घर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?