Ro no D15139/23

कलेक्टर अजीत वसंत ने ली विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक बारिश के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें, शिकायतों का करें त्वरित निराकरण रू कलेक्टर श्री वसंत

अम्बिकापुर 11 जून 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक लेकर जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, विभागीय योजनाओं एवं निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बारिश के मौसम को देखते हुए जिले में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा मैदानी अमले को सतर्क एवं मुस्तैद रखने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण, ट्रांसफार्मरों के रखरखाव, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को बिजली संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए शिकायत प्राप्त होते ही समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु के दौरान विद्युत लाइनों एवं उपकरणों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा आवश्यक मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए फोन रिसीव करें और समस्याओं का शीघ्र निराकरण करें। जिन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याएं अधिक आती हैं, वहां मैदानी अमले को विशेष रूप से सतर्क रखा जाए ताकि शिकायतों का समय पर समाधान हो सके।
उन्होंने बिजली बिल अधिकता संबंधी शिकायतों का परीक्षण कर प्राथमिकता से निराकरण करने तथा सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त मांगों एवं शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना, विद्युत अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण, टोला-पारा तक बिजली पहुंचाने हेतु नए विद्युत कनेक्शन, ट्रांसफार्मर स्थापना, लाइन विस्तार एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक में विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता (ग्रामीण) श्री रोशन नागवंशी, कार्यपालन अभियंता (शहरी) श्री जी.पी. राजवाड़े सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    धमतरी में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, तीन दिनों में 2,398 किसानों ने बेचा 8,205 मीट्रिक टन धान

    *किसानों की सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था से उपार्जन केंद्रों में बढ़ी सक्रियता, टोकन प्रणाली से सुगम हो रही धान बिक्री*   *18 नवंबर के लिए 1,008 टोकन जारी, 3,663 मीट्रिक…

    Read more

    राइस मिलों में धान के स्टॉक की सघन जांच, भुसरेंगा में 885 कट्टा अतिरिक्त धान जब्त

    *भंशाली राइस मिल के भौतिक सत्यापन में सामने आई अनियमितता, मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई*   *धान के अवैध भंडारण और स्टॉक में गड़बड़ी रोकने राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी