Ro no D15139/23

धमतरी में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, तीन दिनों में 2,398 किसानों ने बेचा 8,205 मीट्रिक टन धान

*किसानों की सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था से उपार्जन केंद्रों में बढ़ी सक्रियता, टोकन प्रणाली से सुगम हो रही धान बिक्री*

 

*18 नवंबर के लिए 1,008 टोकन जारी, 3,663 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी प्रस्तावित*

 

रायपुर,17 नवंबर 2026/

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी ने रफ्तार पकड़ ली है। खरीदी प्रारंभ होने के महज तीन दिनों में जिले के 2,398 किसानों से 8,205.16 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। उपार्जन केंद्रों में किसानों की बढ़ती भागीदारी और व्यवस्थित टोकन प्रणाली से धान विक्रय की प्रक्रिया सुगमता से आगे बढ़ रही है।

 

*टोकन प्रणाली से किसानों को मिल रही सहूलियत*

 

धान खरीदी व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए किसानों को निर्धारित तिथि के अनुसार टोकन जारी किए जा रहे हैं। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए पूर्व निर्धारित समय पर उपार्जन केंद्र पहुंचने की सुविधा मिल रही है। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर को धान विक्रय के लिए जिले में कुल 1,008 टोकन जारी किए गए हैं। इन टोकनों के माध्यम से 3,663.25 मीट्रिक टन धान की खरीदी प्रस्तावित है। यह आंकड़ा जिले में धान खरीदी की निरंतर बढ़ती गतिविधियों और किसानों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।

 

*किसानों की सुविधा और धान की सुरक्षित खरीदी पर विशेष ध्यान*

 

जिले के धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। खरीदी प्रक्रिया के दौरान तौल व्यवस्था, आवश्यक अभिलेखों के संधारण, धान के सुरक्षित भंडारण तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संबंधित विभागों के अधिकारी लगातार उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसानों को धान विक्रय के दौरान अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला प्रशासन द्वारा खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ ही निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। किसानों की सुविधाओं और उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा भी की जा रही है, जिससे खरीदी कार्य निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

 

*निर्धारित तिथि पर धान लेकर पहुंचने की अपील*

 

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे जारी टोकन के अनुसार निर्धारित तिथि पर ही संबंधित उपार्जन केंद्र में धान लेकर पहुंचें। किसान अपनी उपज को साफ-सुथरा, सूखा एवं निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तैयार रखें तथा आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं, ताकि खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार का व्यवधान न हो।

प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों के अनुरूप जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र किसान को अपनी उपज बेचने के लिए सहज, पारदर्शी और सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध हो। धमतरी जिले में धान खरीदी की अब तक की प्रगति इसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करती है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से 265 श्रद्धालुओं को मिला द्वारका, सोमनाथ और नागेश्वर धाम के दर्शन का अवसर

    महापौर रामू रोहरा ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों के जत्थे को किया रवाना, 23 नवंबर   धमतरी, 17 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत धमतरी जिले के 265…

    Read more

    राइस मिलों में धान के स्टॉक की सघन जांच, भुसरेंगा में 885 कट्टा अतिरिक्त धान जब्त

    *भंशाली राइस मिल के भौतिक सत्यापन में सामने आई अनियमितता, मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई*   *धान के अवैध भंडारण और स्टॉक में गड़बड़ी रोकने राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी