Ro no D15139/23

विकसित भारत G-RAM-G अंतर्गत सरगुजा संभाग की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ 1 जुलाई से लागू होगी विकसित भारत रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन ग्रामीण योजना, प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शुरू

 

अम्बिकापुर 15 जून 2026/  विकसित भारत रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (G-RAM-G) योजना के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सरगुजा संभाग स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ आज जिला पंचायत सभाकक्ष, अम्बिकापुर में किया गया। यह कार्यशाला 15 एवं 16 जून 2026 को आयोजित की जा रही है, जिसमें सरगुजा संभाग के छह जिलों के प्रतिनिधि सहभागिता कर रहे हैं।

गौरतलब है कि विकसित भारत रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन ग्रामीण योजना आगामी 1 जुलाई 2026 से प्रदेश में क्रियान्वित की जाएगी। योजना के सफल संचालन और जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए यह प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई है।

कार्यशाला में सरगुजा संभाग अंतर्गत जिला सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कोरिया जिला तथा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान योजना के प्रभावी संचालन, ग्राम पंचायतों की भूमिका तथा विकसित भारत के संकल्प को जमीनी स्तर पर मूर्त रूप देने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को योजना के उद्देश्य, क्रियान्वयन प्रक्रिया, जनसहभागिता बढ़ाने के उपाय एवं बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही ग्राम स्तर पर रोजगार और आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ करने के लिए पंचायतों की जिम्मेदारियों को भी स्पष्ट किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को गंभीरता से आत्मसात करें और अपने-अपने क्षेत्रों में योजना के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में ग्राम पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने प्रतिभागियों को भविष्य में जनहितकारी कार्यों को उत्कृष्ट रूप से क्रियान्वित करने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण कार्यशाला में विभिन्न जिलों के सहायक परियोजना अधिकारियों द्वारा मास्टर ट्रेनर के रूप में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर कार्यक्रम अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण आगामी दिनों में योजना के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  • Related Posts

    अंबिकापुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत

    अम्बिकापुर 19 सितम्बर 2026/   मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आज अम्बिकापुर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनता द्वारा स्थानीय पीजी कॉलेज ग्राउंड  हेलीपेड पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट…

    Read more

    सेवा और सुशासन की पहल से खत्म हुई टपकती छत की चिंता, हरीप्रसाद को मिला अपने सपनों का पक्का आशियाना

    सेवा और सुशासन की पहल से खत्म हुई टपकती छत की चिंता, हरीप्रसाद को मिला अपने सपनों का पक्का आशियाना रायपुर, 19 सितम्बर 2026/ आमजन के जीवन को सुगम बनाने…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल