Ro no D15139/23

15 जुलाई तक जिले में चलेगा सघन कुष्ठ खोज अभियान जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया गया शुभारंभ

अम्बिकापुर 15 जून 2026/
   कुष्ठ मुक्त जिला एवं छुपे हुए रोगियों की पहचान एवं कुष्ठ रोग के प्रति समाज में फैली हुई भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी.एस.मार्को के निर्देशन में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.पी. के. सिन्हा के मार्गदर्शन में  जिले के सभी विकासखण्डों एवं शहरी क्षेत्रों में 15 जून से शुरू सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जुलाई 2026 तक  चलाया जा रहा है। जिला कार्यालय से सिविल सर्जन सह  डॉ. रेलवानी एवं जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ.बी.सी.पैकरा की उपस्थिति में जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत 15 जुलाई 2026 तक जिले के सभी विकासखण्डों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चयनित सर्वे दल द्वारा घर-घर जा कर सभी व्यक्तियों का कुष्ठ के लक्षणों के आधार पर जांच किया जाना है। कुष्ठ के संभावित आने पर उस व्यक्ति का चिकित्सा अधिकारी के द्वारा पुष्टि कर उपचार प्रारंभ किया जाएगा। इस अभियान के अतंर्गत विकासखण्डों में की जा रही गतिविधियों के मॉनिटरिंग एवं सुपरविजन हेतु जिला स्तर से एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं तथा विकासखण्ड हेतु विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई। जिला कुष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुष्ठ कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है, यह संक्रमित व्यक्ति के खासने, छिकने से उसके संपर्क में आने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से हो सकती है। कुष्ठ का ईलाज संभव है, अतः इससे घबराएं नहीं जांच दल आने पर अपना जांच अवश्य करवाएं।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

    विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और संकल्प पर प्रस्तुत किए चित्र, सामान्य ज्ञान एवं कविताएं*   रायपुर, 21 सितंबर 2026/ मंत्री श्री दयाल दास बघेल के…

    Read more

    54 करोड़ की लागत से कवर्धा में बनेगी 4 लेन सड़क, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

    *4 लेन सड़क का 24 सितंबर को होगा भूमिपूजन*   कवर्धा। कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क परियोजना का 24 सितंबर को नया…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी