Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय सीमा की बैठक पेंशन प्रकरणों में देरी पर कलेक्टर सख्त, सीएम हेल्पलाइन की रोज होगी समीक्षा

रायपुर, 16 जून 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में लंबित पेंशन प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने पेंशन प्रकरणों के निराकरण में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए सभी विभागों को लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने विभागवार पेंशन प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर पेंशन का लाभ मिलना ही चाहिए, अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं है।

सीएम हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने उन अधिकारियों पर भी नाराजगी जताई, जिन्होंने अब तक अपना प्रोफाइल अपडेट नहीं किया है। उन्होंने सभी विभागों को लंबित प्रोफाइल और लॉगिन तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की एक-एक कर समीक्षा करते हुए सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि अब सीएम हेल्पलाइन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर शनिवार और रविवार को भी समीक्षा बैठक होगी, ताकि लंबित शिकायतों का तेजी से निराकरण किया जा सके।

बैठक में कृषि विभाग द्वारा ‘मेरा गांव मेरी पहचान’ अभियान के तहत आरंग विकासखंड के ग्राम रानीसागर पर तैयार एक वीडियो प्रस्तुत किया गया। विभाग ने बताया कि गांव में पिछले वर्ष ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर लगभग 60 हेक्टेयर क्षेत्र में दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती कराई गई, जिससे फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिला और किसानों को बेहतर आय के अवसर प्राप्त हुए।

बैठक में एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, अपर कलेक्टर श्री मनीष मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री नवीन ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जशपुर जिले में हजारों परिवारों की जिंदगी

    सेवा संकल्प अभियान 2026 सेवा मेरा योगदान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में 96 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का मकान जशपुरनगर, 27 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    सेवा मेरा योगदान    सभी विकास खंड में निकली वॉकथॉन जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और युवाओं ने लिया हिस्सा, नशामुक्ति का दिया संदेश

    सेवा संकल्प अभियान 2026 जशपुरनगर, 27 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय जशपुर…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान