Ro no D15139/23

जन गण मन एवं वंदे मातरम् से हुई स्कूलों की शुरूआत

बच्चों ने उत्साह के साथ खिलखिलाते हुए कक्षाओं में किया प्रवेश
भोजन मंत्र के साथ किया मध्यान्ह भोजन
राजकीय गीत, गायत्री एवं शांति मंत्र की गूंज से स्कूल के प्रथम दिवस का हुआ समापन

रायपुर, 16 जून 2026। आज जिले के शासकीय स्कूल एक बार फिर बच्चों की चहल-पहल और मुस्कुराहटों से गुलजार हो उठे। नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर जिलेभर के विद्यालयों में उत्साह, उमंग और आत्मीयता के साथ शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। सभी नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर और फूलों से स्वागत किया गया, जिससे उनके स्कूल जीवन की शुरुआत यादगार बन सके। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन अनुरूप नए सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, सरस्वती वंदना एवं गुरुमंत्र के साथ हुई। इसके पश्चात सभी बच्चे कतारबद्ध तरीके से लंच करने के लिए एकत्रित हुए एवं भोजन मंत्र के साथ अपना लंच किया इसके पश्चात छुट्टी के समय राज्यगीत, गायत्री मंत्र एवं शांति मंत्र के बाद अपने घर गए।

जे.आर. दानी शासकीय उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, सरस्वती वंदना एवं गुरुमंत्र के साथ हुई। इस अवसर पर महापुरुषों के जीवन परिचय के अंतर्गत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन प्रसंग पर प्रकाश डाला गया।

शाला विकास समिति के सदस्य श्री राजेश जैन, विद्यालय के प्राचार्य डॉ. हितेष दीवान, वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती ज्योति सक्सेना, श्रीमती मीनू पांडेय एवं प्रधानपाठक श्रीमती क्रांति चंद्राकर ने सरस्वती माता की पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

प्राचार्य डॉ. हितेष दीवान ने छात्राओं से आह्वान किया कि शासन से मिलने वाली सुविधाओं का सदुपयोग करते हुए नियमित अध्ययन करें और परिवार के संस्कारों का पालन करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और जल संरक्षण करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

शाला विकास समिति के सदस्य श्री जैन ने विद्यालयीन गतिविधियों में छात्राओं और शिक्षकों के साथ पालकों से भी विशेष रुचि लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर मिडिल स्कूल की छात्राओं को निःशुल्क गणवेश और पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा