Ro no D15139/23

एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रभारी मंत्री ने किया पौधारोपण

धमतरी, 17 जून 2026//-राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज धमतरी जिले के संबलपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के समीप आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं कृषि मेला में शामिल हुए । उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत परिसर में पौधारोपण किया । इस अवसर पर महापौर नगर निगम श्री रामू रोहरा सहित अतिथियों ने भी पौधा रोहण किया ।
मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चलाए जा रहे इस अभियान से प्रेरित होकर आज देशभर में लाखों लोग अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही नहीं, बल्कि उनकी उचित देखरेख कर वृक्ष रूप में विकसित करना भी आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से नगर की स्वच्छता में सहभागिता निभाने की अपील भी की।
महापौर नगर निगम धमतरी श्री रामू रोहरा ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। महापौर ने कहा कि स्वच्छ, हरित और सुंदर धमतरी के निर्माण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया-साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की राहत, रजिस्ट्री के साथ नामांतरण भी हुआ आसान एक ही प्रक्रिया में पंजीयन, तत्काल नामांतरण और मोबाइल पर मिली रजिस्ट्री की प्रति

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/    कभी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अधिक समय लगना और उसके बाद नामांतरण के लिए अलग से प्रक्रिया पूरी करना नागरिकों के लिए परेशानी का…

    Read more

    ’’स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026” के तहत दरिमा में विविध स्वच्छता गतिविधियां आयोजित

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/   ’’स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026” के तहत गुरुवार को जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर विशेष स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत “एक…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग