अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/ ’’स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026” के तहत गुरुवार को जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर विशेष स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत “एक दिन-एक घंटा-एक साथ” थीम पर जनपद पंचायत अंबिकापुर के ग्राम पंचायत दरिमा में विविध स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामूहिक स्वच्छता श्रमदान, स्वच्छता संवाद, हाथ धुलाई कार्यक्रम, स्वच्छता रैली, डोर-टू-डोर स्वच्छाग्रह, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधरोपण तथा स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। डोर-टू-डोर स्वच्छाग्रह के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद कर स्रोत स्तर पर ही चार प्रकार के कचरे का पृथक्करण करने तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार कचरा देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नियमित रूप से यूजर चार्ज का भुगतान करने का आग्रह किया गया।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने स्वच्छता गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम के निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया। इस दौरान सभी ने मिलकर ग्राम की साफ- सफाई की। आयोजन का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, कचरे के स्रोत पर पृथक्करण को बढ़ावा देने तथा स्वच्छता अभियान में सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जनपद एवं पंचायत स्तरीय अधिकारियों-कर्मचारियों तथा ग्रामवासियों की सहभागिता रही।
जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान
अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…
Read more








