Ro no D15139/23

कार में हमेशा रखें ये 5 जरूरी चीजें, इमरजेंसी में आएंगी काम

लंबी ड्राइव हो या रोजाना का सफर, सड़क पर अचानक आने वाली मुश्किलें किसी को भी परेशान कर सकती हैं. कई बार कार खराब हो जाती है, बैटरी बैठ जाती है या फिर रात में अंधेरे में मदद की जरूरत पड़ती है. ऐसे हालात में अगर आपके पास सही सामान मौजूद हो तो परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है. एक पुराने कार सेल्समैन ने बताया कि हर ड्राइवर को अपनी कार में पांच चीजें हमेशा रखनी चाहिए, ताकि इमरजेंसी में तुरंत काम आएं.

जंप लीड्स या पोर्टेबल जंप पैक

कार की बैटरी अचानक डाउन हो जाए तो जंप लीड्स मददगार साबित होते हैं. लेकिन इसके लिए दूसरी कार की जरूरत पड़ती है. बेहतर विकल्प है पोर्टेबल जंप पैक, जो छोटा होता है और कहीं भी आपकी कार को स्टार्ट कर सकता है.

टॉर्च : मोबाइल पर निर्भर न रहें

फोन की बैटरी सीमित होती है और इमरजेंसी में उसे बचाना जरूरी है. इसलिए कार में बैटरी वाली टॉर्च रखें। यह ज्यादा रोशनी देती है और लंबे समय तक चलती है.

पावर बैंक : फोन को चार्ज रखने के लिए

इमरजेंसी में फोन ही सबसे बड़ा सहारा होता है. पावर बैंक से आप फोन को चार्ज रख सकते हैं. चाहे मदद के लिए कॉल करना हो या इंतजार के दौरान मनोरंजन करना, पावर बैंक बेहद काम का है.

फर्स्ट एड किट : सबसे अहम सामान

छोटे-मोटे हादसों में फर्स्ट एड किट तुरंत राहत देती है. इसमें बैंडेज, टेप, ग्लव्स जैसी बेसिक चीजें होती हैं. कई कारों में यह पहले से मौजूद रहती है.

हाई-विज वेस्ट और वार्निंग ट्रायंगल : बोनस आइटम

यूरोप में यह कानूनी रूप से जरूरी है, लेकिन भारत में भी इन्हें रखना समझदारी है. हाई-विज वेस्ट और वार्निंग ट्रायंगल सड़क पर आपकी सुरक्षा बढ़ाते हैं और दूसरों को सावधान करते हैं.

  • Related Posts

    हरियाली तीज का व्रत कब रखा जाएगा? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

    Hariyali Teej 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पावन पर्व मनाया जाता है. इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव…

    Read more

    क्या रावण था दुनिया का पहला कांवड़िया? जानें कांवड़ यात्रा से जुड़े चौंकाने वाले रहस्य

    Kanwar Yatra: सावन (श्रावण) का पवित्र महीना शुरू होते ही सड़कें ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठती हैं. केसरिया वस्त्र धारण किए लाखों कांवड़िए गंगाजल भरकर शिवलिंग…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई