Ro no D15139/23

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी का प्रभावी माध्यम बनी प्रदर्शनी

 
विकास कार्यों और उपलब्धियों से अवगत हुए नागरिक, प्रदर्शनी को बताया उपयोगी
युवाओं ने कहा – प्रदर्शनी से मिली योजनाओं और देश की विकास यात्रा की विस्तृत जानकारी
जनमन पत्रिका व प्रचार सामग्री से बढ़ी जागरूकता, शासकीय योजनाओं की मिली विस्तृत एवं प्रभावी झलक

कोरबा, 18 जून 2026/प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी नागरिकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश एवं राज्य की उपलब्धियों को आकर्षक चित्रों एवं जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
प्रदर्शनी स्थल पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी शासन की उपलब्धियों, योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्रभावी रूप से प्रस्तुत की जा रही है। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए युवा, महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में पहुंचकर जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
नगर निवासी युवा नरेन्द्र गोस्वामी, दीपेश दास, विवेक मरकाम और विजय ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि यहां देश के विकास, आधारभूत संरचना, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की समग्र जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी आमजन को शासन की योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंची  सोनू ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की उपयोगी जानकारी प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि यहां देश की विकास यात्रा और उपलब्धियों को प्रभावी एवं आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने नागरिकों से भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसका लाभ लेने की अपील की।
इस अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं पर आधारित मासिक पत्रिका जनमन सहित अन्य प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण भी किया गया। नागरिकों ने बताया कि पत्रिका में शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है, जो आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी होने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए भी सहायक सिद्ध हो रही है।

प्रदर्शनी में प्रदर्शित विकास कार्यों और उपलब्धियों का अवलोकन करते हुए नागरिकों ने कहा कि यह प्रदर्शनी शासन की योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास यात्रा से आमजन को जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम सिद्ध हो रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें एवं उनका लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    बस्तर के वनकोमार में ‘अमृत सरोवर’ ने बदली तस्वीर जल संकट से मुक्ति के साथ ग्रामीणों को मिला आजीविका का नया सहारा

    जगदलपुर, 21 सितम्बर 2026/ जल संरक्षण और ग्रामीण स्वावलंबन की दिशा में छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले ने एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है। जनपद पंचायत बकावंड के ग्राम पंचायत वनकोमार…

    Read more

    इमली चपाती निर्माण से बदली बस्तर के किसान डमरू कश्यप की तकदीर

      केंद्र सरकार की योजना से बने आत्मनिर्भर उद्यमी जगदलपुर, 23 सितंबर 2026/ दृढ़ इच्छाशक्ति और सरकारी योजनाओं के सही मार्गदर्शन से किस तरह एक साधारण किसान आत्मनिर्भरता की मिसाल…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन