Ro no D15139/23

जिला दण्डाधिकारी ने चंदन गोड़ को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

कोरबा 18 जून 2026/जिला दण्डाधिकारी कोरबा  कुणाल दुदावत द्वारा 18 जून 2026 को आदेश पारित कर चंदन गोड़ उर्फ चंदन यादव को कोरबा जिले के साथ-साथ समीपवर्ती आठ जिलों के क्षेत्र से एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर कर दिया गया है।
जारी  आदेश   के अनुसार जिला दण्डाधिकारी कोरबा  कुणाल दुदावत द्वारा चंदन गोड़ उर्फ चंदन यादव पिता स्वर्गीय श्याम लाल गोड़, उम्र 27 वर्ष निवासी रामसागर पारा दर्री रोड कोरबा थाना कोतवाली  जिला कोरबा को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि चंदन गोड़ उर्फ चंदन यादव 24 घंटे के अन्दर जिला कोरबा तथा समीपवर्ती जिला क्रमशः बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर चले जायें और जब तक यह आदेश लागू रहेगा, बिना वैधानिक पूर्वानुमति लिए कोरबा जिले एवं उक्त उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश न करें। जिला दण्डाधिकारी ने इस आदेश का तुरंत पालन किए जाने का निर्देश देते हुए कहा है कि आदेश का पालन न किए जाने पर संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

  • Related Posts

    इमली चपाती निर्माण से बदली बस्तर के किसान डमरू कश्यप की तकदीर

      केंद्र सरकार की योजना से बने आत्मनिर्भर उद्यमी जगदलपुर, 23 सितंबर 2026/ दृढ़ इच्छाशक्ति और सरकारी योजनाओं के सही मार्गदर्शन से किस तरह एक साधारण किसान आत्मनिर्भरता की मिसाल…

    Read more

    ’सेवा संकल्प अभियान के तहत प्लास्टिक के उपयोग को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान’

      ’आकाशवाणी चैक और चैपाटी में दुकानदारों, विक्रेताओं एवं आम नागरिकों को किया गया जागरूक’ अम्बिकापुर 23 सितम्बर 2026/  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल,…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन