Ro no D15139/23

जशपुर वन मंडल ने रचा इतिहास, एक दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल प्रसार कर बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जशपुर वन मंडल को मिला आधिकारिक प्रमाण-पत्र

 

जशपुरनगर 20 जून 2026/ प्रकृति संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वन मंडल ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से अधिक सीड बॉल के रोपण एवं प्रसार का कार्य संपादित कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए 19 जून को बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के समक्ष गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की राज्य प्रमुख श्रीमती सोनल राजेश शर्मा ने जशपुर वनमण्डल को आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्रदान किया। वनमण्डल की ओर से यह प्रमाण-पत्र वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार ने प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर जशपुर वनमण्डल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन में जनभागीदारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस अभिनव अभियान को प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल बताते हुए इसकी सफलता पर वन विभाग, प्रशासन तथा सभी सहभागी नागरिकों को बधाई दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि ष्बीज गोला बनाबो, जशपुर के जंगल ला बढ़ाबोष् अभियान इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि जब शासन, प्रशासन और समाज एक साझा उद्देश्य के लिए एकजुट होकर कार्य करते हैं, तो असंभव प्रतीत होने वाले लक्ष्य भी सहजता से प्राप्त किए जा सकते हैं।
जशपुर वनमण्डल द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी अभियान ष्बीज गोला बनाबो, जशपुर के जंगल ला बढ़ाबोष् के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सीडबॉल रोपण एवं प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य प्रकृति संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा हरित आवरण में वृद्धि करना है। अभियान की सबसे बड़ी विशेषता इसमें जनसहभागिता का अभूतपूर्व स्वरूप रहा। स्थानीय समुदाय, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, महिला स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों, वन अमले तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। हजारों लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए सीडबॉल प्रसार कार्यक्रम को जनआंदोलन का रूप दिया। एक ही दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल के रोपण एवं प्रसार की इस उपलब्धि ने जशपुर जिले को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल