Ro no D15139/23

जीवन में चाहते हैं सुकून और खुशहाली? नीम करोली बाबा की ये 5 सीख जरूर जानें

Neem Karoli Baba Teachings: उत्तराखंड की हसीन वादियों में कैंची धाम आश्रम के संस्थापक नीम करोली बाबा को इस सदी के सबसे महान संतों में से एक माना जाता है. उनके भक्तों में केवल भारत के आम लोग ही नहीं, बल्कि एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स और फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग जैसी दुनिया की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शामिल रही हैं.

बाबा कोई बहुत बड़े-बड़े भाषण या प्रवचन नहीं देते थे. वे कंबल ओढ़े आम इंसानों की तरह बैठते थे और बहुत ही सीधी, सरल और आमबोलचाल की भाषा में जीवन के गूढ़ रहस्य समझा देते थे. आइए जानते हैं नीम करोली बाबा की ऐसी ही 5 अनमोल सीख (Neem Karoli Baba Teachings), जिन्हें अगर आप अपने जीवन में उतार लें, तो आपकी जिंदगी बहुत आसान और सुकून भरी हो सकती है.

1. सबको प्यार करो और सबकी सेवा करो

बाबा नीम करोली का सबसे पहला और बड़ा संदेश यही था “सबको प्यार करो, सबकी सेवा करो और ईश्वर का नाम लो”. उनका मानना था कि किसी भी इंसान के भीतर का अहंकार तब तक खत्म नहीं हो सकता, जब तक वह दूसरों की बिना किसी स्वार्थ के मदद न करे. जब आप किसी भूखे को खाना खिलाते हैं या किसी परेशान व्यक्ति की मदद करते हैं, तो वह सीधे भगवान की सेवा होती है. जीवन को आसान बनाना है, तो लोगों से नफरत या ईर्ष्या करना छोड़ दें.

2. अपनी ताकत और कमजोरी को गुप्त रखें 

आज के सोशल मीडिया के दौर में लोग अपनी हर छोटी-बड़ी बात दुनिया के सामने शेयर कर देते हैं. लेकिन बाबा कहते थे कि समझदार इंसान को अपनी ताकत, धन और अपनी कमजोरी को कभी भी दूसरों के सामने पूरी तरह जाहिर नहीं करना चाहिए. अगर लोग आपकी कमजोरी जान जाएंगे, तो वे आपका फायदा उठा सकते हैं और अगर वे आपकी पूरी ताकत जान जाएंगे, तो आपके खिलाफ साजिशें रच सकते हैं. अपनी योजनाएं तब तक गुप्त रखें जब तक वे सफल न हो जाएं.

3. अतीत का पछतावा और भविष्य की चिंता छोड़ें 

हम में से ज्यादातर लोग या तो पुरानी गलतियों और दुखों को याद करके रोते रहते हैं, या फिर आने वाले कल की चिंता में आज का दिन बर्बाद कर देते हैं. बाबा नीम करोली कहते थे कि जो बीत गया, वह आपके हाथ में नहीं है और जो आने वाला है, उसे आपने देखा नहीं (Neem Karoli Baba Teachings) है. इसलिए आज में जीना सीखें. जब आप वर्तमान का आनंद लेना शुरू कर देते हैं, तो दिमाग का आधा तनाव अपने आप खत्म हो जाता है.

4. धन का सही उपयोग है दान (Neem Karoli Baba Teachings)

पैसा कमाना गलत नहीं है, लेकिन बाबा का मानना था कि पैसों को सिर्फ बैंक में जोड़कर रखना या उसका घमंड करना इंसान के पतन का कारण बनता है. वे कहते थे कि धन एक बहती हुई नदी की तरह है, इसे जितना जरूरतमंदों की मदद में लगाओगे, यह उतना ही बढ़ेगा. खाली हाथ आए थे और खाली हाथ ही जाना है, इसलिए धन का अहंकार करने की बजाय उसका एक हिस्सा समाज के कल्याण और भलाई के कामों में लगाएं.

5. हर हाल में ईश्वर पर भरोसा रखें 

जिंदगी में जब भी बुरा वक्त आता है, तो इंसान का भरोसा डगमगाने लगता है. बाबा सिखाते थे कि चाहे परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, ईश्वर पर अपनी आस्था (Neem Karoli Baba Teachings) कभी कम मत होने दीजिए. भगवान जो भी करते हैं, उसके पीछे कोई न कोई सही वजह होती है, जो हमें बाद में समझ आती है. जब आप पूरी तरह से खुद को भगवान के चरणों में समर्पित कर देते हैं, तो जीवन की बड़ी से बड़ी मुसीबतें भी छोटी लगने लगती हैं.

  • Related Posts

    कबाड़ समझकर न फेंकें पुराना सामान, इन 5 क्रिएटिव आइडियाज से घर को दें ‘विंटेज लुक’

    Home Decor Tips: अक्सर घर की सफाई करते समय हमें ऐसी बहुत सी चीजें मिलती हैं जिन्हें हम ‘कबाड़’ या ‘बेकार’ समझकर फेंक देते हैं या स्टोर रूम में डाल देते…

    Read more

    25 जून को है निर्जला एकादशी, पूजा से पहले नोट कर लें जरूरी सामग्री

    Nirjala Ekadashi 2026: एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित हिंदू धर्म का एक पावन पर्व है. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह प्रत्येक माह के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को…

    Read more

    NATIONAL

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां