Ro no D15139/23

शादी को अंदर ही अंदर खोखला कर देती हैं ये 6 आदतें, ज्यादातर कपल्स करते हैं नजरअंदाज

Relationship Tips: शादी सिर्फ दो लोगों का साथ नहीं, बल्कि समझ, सम्मान और लगातार किए जाने वाले प्रयासों का रिश्ता है. हालांकि कई बार पति-पत्नी अनजाने में कुछ ऐसी आदतें अपना लेते हैं जो शुरुआत में सामान्य लगती हैं, लेकिन धीरे-धीरे रिश्ते की नींव को कमजोर करने लगती हैं. अगर समय रहते इन आदतों पर ध्यान न दिया जाए, तो रिश्ते में गलतफहमियां और दूरियां बढ़ सकती हैं.

एकतरफा एडजस्टमेंट की उम्मीद करना

कई रिश्तों में एक व्यक्ति हमेशा चाहता है कि उसका पार्टनर ही हर परिस्थिति में समझौता करे और खुद को बदले. लेकिन जब एडजस्टमेंट का बोझ सिर्फ एक व्यक्ति पर पड़ता है, तो रिश्ते में असंतुलन पैदा होने लगता है. स्वस्थ रिश्ते के लिए दोनों लोगों का समान प्रयास जरूरी है.

जरूरी सीमाएं तय न करना

परिवार और दोस्तों को खुश रखने के चक्कर में कई लोग अपनी जरूरतों को नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं पार्टनर के साथ भी अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त नहीं करते. रिश्ते में सम्मान बनाए रखने के लिए स्पष्ट सीमाएं और अपेक्षाएं तय करना जरूरी होता है.

निजी बातें दूसरों से साझा करना

कई लोग अपनी वैवाहिक समस्याओं को दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ साझा कर लेते हैं, लेकिन पार्टनर से खुलकर बात नहीं करते. इससे समस्या सुलझने के बजाय और बढ़ सकती है. रिश्ते की परेशानियों पर सबसे पहले पति-पत्नी को आपस में चर्चा करनी चाहिए.

छोटी समस्याओं को नजरअंदाज करना

समय न देना, संदेशों का जवाब न देना या साथ समय न बिताना जैसी बातें छोटी लग सकती हैं, लेकिन लगातार नजरअंदाज करने पर यही बड़े विवादों का कारण बन जाती हैं.

रिश्ते में प्रयास कम कर देना

कुछ लोग मान लेते हैं कि शादी के बाद रिश्ते को संभालने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती. जबकि सच्चाई यह है कि प्यार, भरोसा और अपनापन बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास जरूरी हैं.

तारीफ करने में कंजूसी करना

पार्टनर की अच्छाइयों को पहचानना और उनकी सराहना करना रिश्ते को मजबूत बनाता है. छोटी-छोटी तारीफें भी सामने वाले को खास महसूस कराती हैं और रिश्ते में सकारात्मकता बढ़ाती हैं.

रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है कि दोनों साथी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, खुलकर संवाद करें और समय-समय पर अपनी आदतों की समीक्षा करते रहें.

  • Related Posts

    प्रेमानंद महाराज की ये 10 सीख बदल देंगी जिंदगी, हर परेशानी का मिलेगा आसान हल

    Premanand Maharaj 10 Life Lesson: प्रेमानंद जी महाराज के विचार आज के समय में लाखों लोगों को सही रास्ता दिखा रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके छोटे-छोटे वीडियो क्लिप्स लोग बहुत…

    Read more

    सुबह-सुबह उठते ही फोन देखने की है आदत? इन मुश्किलों को दे रहे हैं न्योता

    Side Effects of Using Phone in Morning: सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले तकिए के नीचे या साइड टेबल पर रखे फोन को ढूंढना और स्क्रीन स्क्रॉल करना आज के…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह