Ro no D15139/23

बच्चे को कब डायपर पहनाना चाहिए और कब नहीं? जानिए ज्यादातर पैरेंट्स कहां कर देते हैं गलती

Parenting Tips: आज के समय में छोटे बच्चों के माता-पिता डायपर पर काफी ज्यादा निर्भर रहने लगे हैं, क्योंकि ये उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. जब पैरेंट्स बच्चे को डायपर पहना देते हैं तो वह बिस्तर भी गीला नहीं करता है और साथ ही उसे बार-बार कपड़े बदलवाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है. लेकिन हर एक चीज की तरह इसके भी दो पहलू हैं. अगर आप डायपर का जरूरत से ज्यादा या फिर गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तो इसकी वजह से बच्चे की नाजुक स्किन को नुकसान भी हो सकता है. अगर आप भी अपने बच्चे को हर समय डायपर पहनकर रखते हैं, तो आज की इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद शायद आप ऐसा करना बंद कर दें. आज हम आपको काफी आसान शब्दों में समझाने वाले हैं कि आपको अपने बच्चे को कम डायपर पहनाना चाहिए और कब नहीं. तो चलिए समझते हैं इसके बारे में बेहद ही आसान शब्दों में.

बच्चे को कब डायपर पहनाना सही है?

  • रात को सोते समय: बच्चे को रात में डायपर पहनाना सबसे अच्छा ऑप्शन है. इससे बच्चा पूरी रात गीलेपन से दूर रहता है और उसकी नींद खराब नहीं होती. जब बच्चे की नींद पूरी होगी, तो वह अगली सुबह खुशमिजाज और एक्टिव रहेगा.
  • घर से बाहर जाते समय: अगर आप बच्चे को लेकर किसी पार्टी, बाजार या डॉक्टर के पास जा रहे हैं, तो डायपर पहनाना बहुत जरूरी हो जाता है. इससे ट्रैवल करते समय कपड़े खराब होने का डर नहीं रहता और आप बिना किसी टेंशन के बाहर जा सकते हैं.
  • सर्दियों और बरसात के मौसम में: ठंड के दिनों में छोटे बच्चे बार-बार पेशाब करते हैं. ऐसे में बार-बार कपड़े बदलना और उन्हें सुखाना मुश्किल हो जाता है. इस मौसम में डायपर बच्चे को ठंड और मॉइस्चर से बचाने में मदद करता है.
  • वैक्सीनेशन या बीमारी के दौरान: जब बच्चे को वैक्सीन लगती है या उसकी तबियत खराब रहती है, तो उसे ज्यादा आराम की जरूरत होती है. बार-बार कपड़े बदलने से उसकी चिड़चिड़ाहट बढ़ सकती है, इसलिए ऐसे समय में डायपर एक अच्छा सहारा है.
  • बच्चे को डायपर कब नहीं पहनाना चाहिए?

    • घर के अंदर रहते समय: जब आप बच्चे के साथ घर पर हों, तो कोशिश करें कि उसे कॉटन की लंगोट या पजामा पहनाएं. इससे बच्चे की स्किन को खुलकर सांस लेने का मौका मिलता है.
    • डायपर रैशेज होने पर: अगर बच्चे की जांघों या प्राइवेट पार्ट के आसपास लाल दाने या रैशेज दिखें, तो तुरंत डायपर का इस्तेमाल करना बंद कर दें. इस दौरान स्किन को सूखा और हवादार रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है.
    • गर्मियों के मौसम में: तेज गर्मी और उमस के दिनों में डायपर के अंदर पसीना जमा हो जाता है, जिससे बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए गर्मियों में डायपर का इस्तेमाल कम से कम करें.
    • पॉटी ट्रेनिंग के दौरान: जब आपका बच्चा 1.5 से 2 साल का हो जाए और आप उसे टॉयलेट ट्रेनिंग दे रहे हों, तब दिन के समय डायपर न पहनाएं. इससे बच्चे को गीलेपन का अहसास होगा और वह खुद टॉयलेट जाने की आदत सीखेगा.

    माता-पिता के लिए कुछ जरूरी बातें

    बच्चों को डायपर पहनाते समय कुछ सावधानियों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है. बच्चे के लिए हमेशा सही साइज का डायपर चुनें, जो न ज्यादा टाइट हो और न ज्यादा ढीला. इसके अलावा हर 4 से 5 घंटे में डायपर जरूर बदलें, चाहे वह पूरी तरह भरा हो या नहीं. डायपर बदलने के बाद उस जगह को साफ और सूखा रखें और रैश क्रीम या नारियल तेल का इस्तेमाल जरूर करें. याद रखें, डायपर आपकी सुविधा के लिए है, लेकिन बच्चे के स्किन की सुरक्षा सबसे पहले है. दिन में कुछ घंटे बच्चे को ‘डायपर-फ्री टाइम’ जरूर दें ताकि उनकी स्किन हेल्दी और सॉफ्ट बनी रहे.

  • Related Posts

    केले के छिलके को कचरा समझने की न करें भूल, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

    Banana Peel Uses: केला खाना तो लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन इसे खाने के बाद हम अक्सर छिलका सीधे डस्टबिन में डाल देते हैं. जबकि केले के छिलके का…

    Read more

    15 अगस्त पर ट्राई करें ये Tricolor Fashion Ideas, साड़ी से कुर्ती तक दिखेगा देशभक्ति वाला अंदाज

    Tricolor Fashion Ideas: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है. इस दिन चारों तरफ तिरंगे के रंगों की खूबसूरती देखने को मिलती है. ऐसे…

    Read more

    NATIONAL

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर