Ro no D15139/23

शाम की छोटी सी भूख को मिनटों में करें शांत, सूजी से बनाएं ये 3 सुपर क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स

Suji Snacks Ideas: शाम के 6 बजते ही जो भूख लगती है, उसका कोई भी मुकाबला नहीं होता. लेकिन सबसे बड़ी मुसीबत उस समय आती है, जब यह समझ ही नहीं आता कि चाय के साथ खाएं तो क्या खाएं. हर शाम वही घिसे-पिटे बिस्कुट और ठेले पर मिलने वाली चीजें खाकर हम बोर हो जाते हैं, साथ ही सेहत को लेकर चिंता भी बनी रहती है. अगर आपके घर पर भी हर शाम ‘क्या बनेगा?’ वाला ड्रामा होता रहता है, तो अब आपको टेंशन लेने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. आपकी किचन में रखी हुई सूजी इस प्रॉब्लम का बेस्ट और परफेक्ट इलाज है. सूजी की सबसे अच्छी बात यह है कि इससे बनने वाली चीजें बहुत ही ज्यादा क्रिस्पी बनती हैं और इन्हें पकाने के लिए आपको घंटों माथापच्ची भी नहीं करनी पड़ती. तो चलिए, सूजी से बनने वाले इन इवनिंग स्नैक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं और साथ ही इन्हें किस तरह से बनाना है, यह भी जानते हैं.

ट्राय करें सूजी और आलू के क्रिस्पी कट्स

यह एक ऐसा स्नैक है जिसे सिर्फ आपके बच्चे ही नहीं, बल्कि घर के बड़े भी काफी ज्यादा पसंद करेंगे. इसे बनाना बेहद ही आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में एक कप पानी गर्म करें. इसके बाद इस पानी में थोड़ा सा नमक, कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरी मिर्च और एक चम्मच तेल डालें. जब पानी उबलने लगे, तो इसमें आधा कप सूजी डालकर लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न पड़ें. जब सूजी गाढ़ी होकर कड़ाही छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें. अब इस मिश्रण को एक बर्तन में निकालें और इसमें दो उबले और मैश किए हुए आलू मिक्स करें. इसके बाद इसमें बारीक कटा हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला डालें. अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर आटे की तरह गूंथ लें और फिर इसके बाद इसे पसंदीदा शेप दें और गरम तेल में गोल्डन होने तक डीप फ्राई या शैलो फ्राई करें. लास्ट में इसे हरी चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें और पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करें.

फ्रेंच फ्राइज के शौकीन ट्राय करें चटपटी सूजी फिंगर्स

अगर आप फ्रेंच फ्राइज के शौकीन हैं, तो सूजी फिंगर्स आपको बहुत ही ज्यादा पसंद आने वाली है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को हल्के गुनगुने पानी में दही के साथ मिलाकर 10 मिनट के लिए रख दें. जब सूजी फूल जाए, तो इसमें बारीक कटी प्याज, शिमला मिर्च, कुटी हुई लाल मिर्च, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं. इस गाढ़े घोल को एक थाली में थोड़ा सा तेल लगाकर फैला लें और 5 से 7 मिनट के लिए भाप में पकाएं. जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे चाकू की मदद से लंबे टुकड़ों में काट लें. अब इन टुकड़ों को कॉर्नफ्लोर के पतले घोल में डुबोकर ब्रेड क्रम्ब्स से लपेटें और गरम तेल में क्रिस्पी होने तक तल लें. इस स्नैक की सबसे खास बात है कि यह बाहर से क्रिस्पी लेकिन अंदर से बेहद ही सॉफ्ट होता है.

कम तेल में बनाएं सूजी और दही के अप्पे

कम तेल में कुछ बहुत ही टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो सूजी के अप्पे सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं. इसके लिए एक कप सूजी में आधा कप दही और आधा कप पानी मिलाकर एक मीडियम गाढ़ा बैटर तैयार करें. अब इस बैटर को 15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें. इसके बाद इसमें अपनी पसंद की सब्जियां जैसे कद्दूकस की हुई गाजर, बारीक कटी बीन्स, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं. अब तड़के के लिए एक छोटे पैन में एक चम्मच तेल गरम करें, उसमें राई और कढ़ी पत्ता चटकाकर बैटर में डाल दें. लास्ट में थोड़ा सा इनो या बेकिंग सोडा मिलाकर मिक्स करें. इसके बाद एक अप्पे पैन को हल्के तेल से ग्रीस करें और उसमें यह बैटर भरकर दोनों तरफ से पलट-पलट कर गोल्डन होने तक सेक लें. नारियल की चटनी के साथ यह स्नैक बेहद ही लाजवाब लगते हैं.

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में पहला दिव्यांग तीज मिलन कराने वाली शुभांगी आप्टे, 14 साल से कर रही हैं निःशुल्क सेवा IMNB रिपोर्टर मनीषा नगारची की खास बातचीत

      IMNB NEWS – रायपुर   रायपुर। राजधानी रायपुर की समाजसेवी डॉ. शुभांगी आप्टे किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। पर्यावरण संरक्षण से लेकर महिला सशक्तिकरण तक, उनके सेवा के…

    Read more

    केले के छिलके को कचरा समझने की न करें भूल, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

    Banana Peel Uses: केला खाना तो लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन इसे खाने के बाद हम अक्सर छिलका सीधे डस्टबिन में डाल देते हैं. जबकि केले के छिलके का…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?