Ro no D15139/23

24 जून को ग्राम सभा के साथ होगी  जशपुर जिले में आवास प्लस 2.0 की शुरुआत।

जशपुरनगर 23 जून 2026/ ग्रामीण विकास एवं पंचायत स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए 24 जून को जशपुर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस 2.0 की सूची ग्राम सभा में प्रस्तुत की जाएगी। जिनमें बगीचा -18926, दुलदुला -8049, जशपुर -8432, कांसाबेल -9039, कुनकुरी -10535, मनोरा -7212, पत्थलगांव -24529, फरसाबहार -15649 कुल -102371 का सर्वे किया गया है।
ग्राम सभा की मंजूरी के बाद अंतिम सूची को आवास सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा। इस बार प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए सूची का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा, जिससे ग्रामीण अपने दावे और आपत्तियां दर्ज कर सकें।
ग्राम सभा में होंगे ये मुख्य कार्य
आवास प्लस 2.0 की नई सूची का वाचन
पात्र हितग्राहियों के नामों की जांच
छूटे हुए नामों पर दावा-आपत्ति का अवसर
ग्राम पंचायत स्तर पर अंतिम अनुमोदन
इसके साथ ही ग्राम सभा में रोजगार, पंचायत कार्यों और गांव के विकास से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। शासन की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी ग्रामीणों के सामने रखी जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे 24 जून को ग्राम सभा में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने अधिकारों का उपयोग करें और गांव के विकास में भागीदारी निभाएं।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा