Ro no D15139/23

संभाग स्तरीय रोजगार मेला 27 जून को अम्बिकापुर में लगभग 2000 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

जशपुरनगर 24 जून 2026/सरगुजा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। संभाग स्तरीय रोजगार मेला 27 जून 2026 को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल अम्बिकापुर में आयोजित किया गया है। उक्त मेले में 11 से अधिक निजी कंपनियों के नियोजक उपस्थित रहेंगे जो 1951 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती करेंगे।
इस मेले में श्री क्वालिटी सर्विस, वेदांत स्किल, श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड, आश्रव फाउंडेशन, सेफ इंटेलिजेंस सिक्योरिटी सर्विसेज, एस बी आई लाइफ इंश्योरेन्स, लाइफ इंश्योरेन्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया अम्बिकापुर सरगुजा, या देवी एसोसिएट्स, यूनिक सलूशन प्राइवेट लिमिटेड, वी सी इंस्टिट्यूट और टी वी एस कंपनी सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी। इन कंपनियों में क्वालिटी इंस्पेक्टर, होटल मेनेजमैंट,  फीटर, सोलर सिस्टम इटोलेशन, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, एच आर एग्जीक्यूटिव, केयर टेकर, हाउस किपिंग स्टाफ, वेबी सीस्टर, मार्केटिंग मैनेजर, ट्रेनिंग ऑफिसर, लेबर, लाइफ मित्र, डेवलपमेंट ऑफिसर, सेल्स मैनेजर, बीमा सखी, इंश्योरेंस एडवाइजर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, सर्वेयर, टेली कॉलर, सेल्स मेनेजर, टीम मैनेजर, बिजनेश एसोसिएटर, इलेक्ट्रिशियन, काउंसलर, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेनी प्रोडक्शन और ऑपरेटर जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्यता के अनुसार 8वीं पास, 10वीं पास, 12वीं पास, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, आई टी आई, डिप्लोमा और यहां तक कि अनपढ़ अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
वेतन पद और योग्यता के अनुसार 6500 रुपये से लेकर 35800 रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित किया गया है। सबसे अधिक पद सिक्योरिटी गार्ड, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन और इलेक्ट्रिशियन के लिए उपलब्ध हैं। एस बी आई लाइफ के डेवलपमेंट ऑफिसर पद पर 20000 से 25000 रुपये तक वेतन मिलेगा। जबकि टी वी एस सुजुकी के ऑपरेटर पद पर डिप्लोमा योग्यता वालों को 21033 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इच्छुक युवा और युवतियां इस मेले में शामिल होने के लिए अपना ऑनलाइन पंजीयन अवश्य करा लें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने जिले के रोजगार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। इस मेले का पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर सचिव एवं सरपंच, महापौर, पार्षद तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अधिकाधिक प्रचार प्रसार कराने का कष्ट करें। जिससे अधिक से अधिक बेरोजगार युवा युवती इस मेले में शामिल होकर रोजगार के अवसर का लाभ ले सकें। सभी सी ई ओ जनपद सीईओ से अनुरोध किया गया है कि उक्त मेले की जानकारी अधिक से अधिक लोगों को देवें।

  • Related Posts

    29 एवं 30 जून को विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला रामगढ़ में होगा आयोजन विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

      अम्बिकापुर 24 जून 2026/   आषाढ़ माह के प्रथम दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले रामगढ़ महोत्सव-2026 की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष…

    Read more

    अवैध खाद भंडारण पर प्रशासन का बड़ा कार्रवाई, बतौली में 379 बोरी उर्वरक जब्त

      अम्बिकापुर 24 जून 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि श्री पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उर्वरक भंडारण एवं कालाबाजारी के विरुद्ध…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश