Ro no D15139/23

दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने जिला प्रशासन की पहल

नगरी में सहायक उपकरण शिविर आयोजित, 60 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों का हुआ चिन्हांकन

 

धमतरी, 24 जून 2026। दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके जीवन को अधिक सुगम एवं सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन धमतरी एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), भारत सरकार के सहयोग से नगरी में निःशुल्क सहायक उपकरणों के लिए पंजीयन, चिन्हांकन एवं मापन शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में कुल 163 हितग्राही उपस्थित हुए, जिनमें से पात्र पाए गए 60 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों का चिन्हांकन एवं मापन किया गया। साथ ही जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा 6 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया, जिससे उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की उपस्थिति में समग्र शिक्षा विभाग द्वारा चार श्रवण बाधित हितग्राहियों को श्रवण यंत्र तथा दो दृष्टिबाधित हितग्राहियों को श्वेत छड़ी प्रदान की गई। शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री बलजीत छाबड़ा, पार्षदगण, समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सभी उपस्थितजनों को नशा मुक्ति भारत अभियान की शपथ दिलाई तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

उप संचालक समाज कल्याण डॉ. मनीषा पांडेय ने बताया कि 25 जून को धमतरी में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक और निःशुल्क सहायक उपकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों से शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि जिन हितग्राहियों को चलने-फिरने, सुनने, देखने अथवा दैनिक जीवन की गतिविधियों में कठिनाई होती है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ आगामी शिविरों में उपस्थित होकर निःशुल्क सहायक उपकरणों के लिए पंजीयन करा सकते हैं। विभाग का उद्देश्य पात्र व्यक्तियों तक आवश्यक सहायता पहुंचाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार लाना है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

    कटिंग-पॉलिशिंग के आधुनिक प्रशिक्षण के लिए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय बनेगा नॉलेज पार्टनर, ‘बस्तर ब्रांड’ को मिलेगा बढ़ावा   *कोरंडम से बस्तर को मिलेगी नई पहचान, खनन से मूल्य संवर्धन…

    Read more

    आयस्टर मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बन रही टिकेश्वरी साहू, बिहान योजना ने बनाया आर्थिक रूप से सशक्त

    रायपुर , 31 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार के नए अवसरों से जुड़ रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात