Ro no D15139/23

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में छात्रावास अधीक्षक के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर 25 जून 2026/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेटला, सीतापुर (वर्तमान में संचालित-घघरी, अम्बिकापुर) एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सहनपुर, लुण्ड्रा (वर्तमान में संचालित-घघरी, अम्बिकापुर) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रावास अधीक्षक (पुरुष) के एक-एक रिक्त पद की अस्थायी रूप से मानदेय आधार पर नियुक्ति की जाएगी।

इन पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से 25 जून 2026 से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 05 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। शासकीय आवासीय संस्थाओं में अधीक्षक पद पर कार्य करने वाले अनुभवी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, अम्बिकापुर, जिला सरगुजा के सूचना पटल तथा जिला वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे पूर्ण रूप से भरकर अंतिम तिथि तक ई-मेल आईडी  emrsrikhiudaipur@gmail.com पर प्रेषित कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को मूल आवेदन पत्र के साथ समस्त शैक्षणिक एवं अन्य योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियां एवं स्व-प्रमाणित छायाप्रतियां लेकर 09 जुलाई 2026 को आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रिखी (वर्तमान पता- कन्या शिक्षा परिसर, अम्बिकापुर), जिला सरगुजा में आयोजित किया जाएगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग

      सेक्टर-18 में 40 एकड़ में आकार लेगा राष्ट्रीय स्तर का शिक्षण संस्थान, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लीज अनुबंध और भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी *छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपने…

    Read more

    मेहनत का सम्मान, समय पर मेहनताना

      वीबी-जी रामजी योजना से ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार के साथ आर्थिक संबल, 5,964 श्रमिकों को 53.91 लाख रुपये की मजदूरी का भुगतान धमतरी 01 सितंबर2026// “काम किया, मेहनत की…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार