Ro no D15139/23

“हज़रत इमाम हुसैन हिन्दुस्तान आना चाहते थे -” मौलाना असग़र मेहदी 

राजधानी में “यौमे आशूरा” पर निकला मातमी जुलूस

कलात्मक ताज़ियों को देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब

हुसैनियों ने किया हज़रत इमाम हुसैन का मातम

 

रायपुर 26 जून । पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद स.अ.व. के नवासे हज़रत इमाम हुसैन के शहादत दिवस “यौमे आशूरा” पर आज परंपरागत रूप से मातमी जुलूस निकाला गया । राजधानी में हुसैनी मातमदारों ने यौमे आशूरा पर हज़रत इमाम हुसैन को अश्रुपूरित श्रद्धांजली दी। शोक का प्रतीक काले कपड़े पहने हुए मातमदारों का विशाल जनसमूह जुलूस में सम्मिलित हुआ। हुसैनियों ने मातम करके, हुसैन के ग़म में आंसू बहाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद स.अ.व. के नवासे तथा इमाम हज़रत अली के बेटे हज़रत इमाम हुसैन के शहादत दिवस “यौमे आशूरा” पर आज यहाँ मोमिनपारा से विशाल मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में शामिल कलात्मक ताज़ियों ने जुलूस की रौनक़ बढ़ा दी | ताज़ियों को देखने जनसैलाब उमड़ पड़ा।

हैदरी मस्जिद ट्रस्ट शीआ अस्ना अशरी मोमिन जमात के मुतवल्ली हैदर अली ने बताया है कि यौमें आशूरा के अवसर पर आज पूर्वाह्न 11बजे हैदरी मस्जिद मोमिनपारा में यौमे आशूरा की नमाज़ अदा की गई। यौमे आशूरा के आमाल इमामे जुमा अल्हाज मौलाना असग़र मेहदी साहब ने अदा कराया। हैदरी मस्जिद से नमाज़े जुमा के बाद परंपरागत रूप से 10 मोहर्रम यौमे आशूरा का मातमी जुलूस निकाला गया। प्रारंभ में हज़रत इमाम हुसैन की शहादत पर केन्द्रित दर्द भरे मरसिये अंजुमने इमामिया के अशफ़ाक हैदर एवं हुसैनी ग्रुप के सुख़नवर हुसैन व साथियों ने पेश किये ।

मातमी जुलूस मोमिनपारा से प्रारंभ होकर हांडीपारा, होते हुए आज़ाद चौक पहुंचा जहाँ मौलाना असग़र मेहदी साहब, इमामे जुमा हैदरी मस्जिद, मोमिनपारा ने करबला की घटना और हज़रत इमाम हुसैन के शहादत के उद्देश्यों पर केन्द्रित तक़रीर की । उन्होंने कहा कि हज़रत इमाम हुसैन हिन्दुस्तान आना चाहते थे मगर उन्हें करबला में शहीद कर दिया गया। यज़ीदियों ने उन्हें हिन्दुस्तान नहीं आने दिया।ऐतिहासिक आज़ाद चौक पर विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हज़रत इमाम हुसैन ने अपने नाना पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद स.अ.व. के धर्म इस्लाम की रक्षा के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। यज़ीद जो एक अत्याचारी और अधर्मी बादशाह था वो इस्लाम को ख़त्म करना चाहता था। हज़रत इमाम हुसैन ने उसके खि़लाफ़ आवाज़ बुलंद की और करबला के मैदान में अपनी और अपने 72 साथियों की शहादत पेश करके हमेशा हमेशा के लिए इस्लाम और इंसानियत को मिटने से बचा लिया।

 

मातमी जुलूस में बहुत से कलात्मक ताज़िये और बड़ी संख्या में अलमे मुबारक(हुसैनी ध्वज)शामिल हुए, जो आकर्षण का केन्द्र रहे। जुलूस आमापारा, विवेकानंद आश्रम,जी.ई.रोड होते हुए देर रात को ऐतिहासिक करबला तालाब पहुंचा। जहाँ मातमी जुलूस का समापन किया गया। जुलूस में अंजुमने अकबरिया, अंजुमने इमामिया और हुसैनी ग्रुप के नौहाख़्वानों ने नौहे पेश किए। करबला तालाब में जुलूस के समापन के पश्चात् शामें ग़रीबाँ की मजलिस हुई जिसे मौलाना सैय्यद मोहम्मद अली गौहर साहब (इलाहाबाद )ने संबोधित किया।

मातमी जुलूस के दौरान जगह जगह हज़रत इमाम हुसैन की याद में पुलाव, सबील, शरबत, ठंडा पानी, तबर्रूक, प्रसाद, नज़्रो-न्याज़,फल, चाय आदि का वितरण विभिन्न समितियों और स्थानीय नागरिकों की ओर से श्रद्धापूर्वक किया गया। जुलूस के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की ओर से समुचित व्यवस्था की गई।

मातमी जुलूस का नेतृत्व हैदरी मस्जिद ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने किया । जुलूस को सफल बनाने में समस्त मातमदारों, हैदरी मस्जिद ट्रस्ट के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, गणमान्य नागरिकों तथा अंजुमनों का विशेष योगदान रहा।

 

 

 

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी