Ro no D15139/23

28 जून को जिलेभर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 1,205 बूथों पर 1 लाख 15 हजार 726 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद कलेक्टर श्री व्यास ने सभी विभागों को समन्वय से अभियान सफल बनाने के दिए निर्देश

 जशपुरनगर 27 जून 2026/ जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा। अभियान के तहत जन्म से 5 वर्ष तक के 1 लाख 15 हजार 726 बच्चों को पोलियो की जीवन रक्षक खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। तीन दिवसीय अभियान के प्रथम दिवस 28 जून को जिले के सभी पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, जबकि 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिलेभर में 1,205 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों सहित कुल 4,464 कर्मी सेवाएं देंगे, जबकि 224 सुपरवाइजर अभियान की सतत निगरानी करेंगे। बस स्टैंड, ट्रांजिट प्वाइंट, मेला-हाट, ईंट-भट्ठों, निर्माणाधीन स्थलों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में बच्चों तक पहुंचने के लिए विशेष मोबाइल टीमों का भी गठन किया गया है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि जिले में विकासखंडवार लक्षित बच्चों की संख्या इस प्रकार हैकृ पत्थलगांव 26,089, फरसाबहार 14,673, कांसाबेल 10,273, बगीचा 23,446, कुनकुरी 12,984, दुलदुला 6,926, मनोरा 8,285 तथा जशपुर 13,049। इसी प्रकार विकासखंडवार पोलियो बूथों की संख्या क्रमशः पत्थलगांव में 192, फरसाबहार में 147, कांसाबेल में 84, बगीचा में 219, कुनकुरी में 152, दुलदुला में 92, मनोरा में 146 तथा जशपुर में 173 निर्धारित की गई है।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पंचायत, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, परिवहन तथा अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि जिले का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि 28 जून 2026 को अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य ले जाकर पोलियो की दो बूंद पिलाएं और अपने बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य में सहभागी बनें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 27 मार्च 2014 को भारत को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पोलियो मुक्त देश का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया था। देश पिछले 14 वर्षों से अधिक समय से पोलियो मुक्त है, लेकिन विश्व के कुछ देशों में अभी भी पोलियो वायरस का संक्रमण मौजूद है। ऐसे में भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान संचालित किया जाता है।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!