Ro no D15139/23

संभागस्तरीय रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, 14 निजी कंपनियों ने 2370 पदों पर की भर्ती प्रक्रिया लगभग 503 युवाओं का अंतिम चयन, शेष अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया एक सप्ताह में होगी पूर्ण

 

अम्बिकापुर 27 जून 2026/  जिला प्रशासन सरगुजा एवं रोजगार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर के ऑडिटोरियम में संभागस्तरीय रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। मेले में 14 प्रतिष्ठित निजी नियोजक कंपनियों ने भाग लेते हुए विभिन्न क्षेत्रों के कुल 2370 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया संचालित की।

रोजगार मेले में सरगुजा संभाग के सभी जिलों से लगभग 2000 शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का अवसर प्राप्त किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगभग 503 युवाओं का अंतिम चयन किया गया है, जबकि शेष अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया संबंधित नियोजक कंपनियों द्वारा जारी है, जिसे आगामी एक सप्ताह के भीतर पूर्ण किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज तथा वरिष्ठ पार्षद श्री आलोक दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने भी सहभागिता करते हुए युवाओं को अपने कौशल का सतत विकास करने तथा उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि श्री राजेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार युवाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे रोजगार मेले युवाओं और निजी उद्योगों के बीच प्रभावी सेतु का कार्य कर रहे हैं तथा प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कौशल, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ युवा अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन रोजगार अधिकारी श्री ललित कुमार पटेल ने प्रस्तुत किया। उन्होंने रोजगार मेले की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संभाग के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के अंत में लाइवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर के प्राचार्य श्री गिरीश गुप्ता ने सभी अतिथियों, नियोजक कंपनियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, उप संचालक रोजगार श्री एस.पी. त्रिपाठी, जिला रोजगार अधिकारी सूरजपुर सुश्री चारु चित्रा साय, जिला रोजगार अधिकारी बलरामपुर श्री दिवाकर टांडिया, जिला रोजगार अधिकारी जशपुर सुश्री दुर्गेश्वरी सिंह, शासकीय पॉलिटेक्निक अम्बिकापुर के प्राचार्य श्री आर.जे. पांडेय, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक श्री एम. सिद्दीकी, सहायक परियोजना अधिकारी श्री अकरम खान, संभाग के सभी जिलों के रोजगार विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा लाइवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईः वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त,

    *किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने* *राज्यभर में निरीक्षण अभियान जारी*   रायपुर, 27 जून 2026/ किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

    Read more

    अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित महिमा राजपूत को मुख्यमंत्री ने दी बधाई*   रायपुर, 27 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    PM MODI ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    PM MODI  ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे