Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का कमाल, डेढ़ माह से लंबित समस्या का 6 घंटे में हुआ समाधान शादी के बाद पत्नी के आधार अपडेट की समस्या हुई दूर, राशन कार्ड में नाम जोड़ने का रास्ता हुआ आसान

हितग्राही टेमन लाल साहू ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का जताया आभार, कहा आम लोगों के लिए वरदान

रायपुर, 30 जून 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का आधिकारिक और टोल-फ्री नंबर 1076 है। इस नंबर का उपयोग राज्य के नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज कराने, सुझाव देने और सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए करते हैं। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन, जवाबदेह प्रशासन और नागरिकों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम लोगों के लिए भरोसे का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण बालोद जिले के ग्राम बोरी निवासी श्री टेमन लाल साहू के मामले में देखने को मिला, जहां लगभग डेढ़ माह से लंबित उनकी समस्या का समाधान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के महज 6 घंटे के भीतर कर दिया गया।

तकनीकी बाधाओं से कई प्रयासों के बाद कार्य नहीं हुआ पूरा

श्री टेमन लाल साहू का विवाह लगभग तीन माह पूर्व हुआ था। वे अपनी पत्नी का नाम राशन कार्ड में जुड़वाना चाहते थे, लेकिन इसके लिए आधार कार्ड में पति का नाम और वर्तमान पता अपडेट होना आवश्यक था। आधार में यह संशोधन कराने के लिए वे पिछले डेढ़ महीने से लगातार विभिन्न सेवा केंद्रों के चक्कर लगा रहे थे। तकनीकी बाधाओं के कारण कई प्रयासों के बावजूद उनका कार्य पूरा नहीं हो सका, जिससे वे काफी परेशान और निराश हो चुके थे।

सोशल मीडिया से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की मिली जानकारी

इसी दौरान उन्हें बालोद जिला प्रशासन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने स्वयं हितग्राही से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए। प्रशासन की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप जिस कार्य के लिए हितग्राही डेढ़ माह से परेशान था, वह केवल 6 घंटे में सफलतापूर्वक पूरा हो गया। आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन होने के बाद अब श्री टेमन लाल साहू अपनी पत्नी का नाम आसानी से राशन कार्ड में जुड़वा सकेंगे, जिससे उन्हें विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी समय पर मिल सकेगा।

एक फोन कॉल से घंटों हुआ काम

अपनी खुशी व्यक्त करते हुए श्री टेमन लाल साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि जो काम डेढ़ माह से नहीं हो पा रहा था, वह एक फोन कॉल के बाद कुछ ही घंटों में पूरा हो गया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह पहल आम जनता को त्वरित राहत दिलाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी अपील की कि यदि किसी शासकीय कार्य में अनावश्यक विलंब हो रहा हो या प्रशासनिक समस्या का सामना करना पड़ रहा हो, तो मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का अवश्य उपयोग करें।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी