Ro no D15139/23

उन्नत नस्ल के सूकर पालन से बदली  राजू भगत के जीवन की तस्वीर पशुधन विकास विभाग की योजना से बढ़ी आय, आत्मनिर्भरता की राह हुई मजबूत

रायपुर, 30 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के लिए आजीविका संवर्धन का प्रभावी माध्यम बन रही हैं। पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित सूकर वितरण योजना से प्रदेश के अनेक हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम मदननगर निवासी श्री राजू भगत ने उन्नत नस्ल के सूकर पालन के माध्यम से अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

वर्ष 2024-25 में पशुधन विकास विभाग की योजना के अंतर्गत राजू भगत को 01 नर एवं 02 मादा उन्नत नस्ल के सूकर उपलब्ध कराए गए। विभागीय मार्गदर्शन और वैज्ञानिक पद्धति से पालन-पोषण के परिणामस्वरूप वर्तमान में उनके पास 02 नर, 06 मादा तथा 09 बच्चे हैं। इससे उत्पादन क्षमता बढ़ी है और उनके लिए नियमित आय का स्रोत विकसित हुआ है।

श्री राजू भगत के अनुसार सूकर पालन से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 35 से 40 हजार रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है तथा वे भविष्य में इस व्यवसाय का विस्तार करने के लिए उत्साहित हैं।

पशुधन विकास विभाग द्वारा हितग्राहियों को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण, कृमिनाशक दवाएं, उपचार सुविधा तथा तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग के सतत सहयोग और हितग्राहियों के परिश्रम से सूकर पालन ग्रामीण क्षेत्रों में लाभकारी आजीविका के रूप में उभर रहा है।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी