Ro no D15139/23

छ.ग.पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने रुद्रेश्वर कॉरिडोर का किया निरीक्षण, विकास कार्यों की सराहना*

 

*रुद्रेश्वर कॉरिडोर को जल्द मिलेगी रफ्तार, धार्मिक पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभरेगा धमतरी –  नीलू शर्मा*

धमतरी, 01 जुलाई 2026/ धमतरी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को नई ऊंचाई देने की दिशा में रुद्रेश्वर कॉरिडोर परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ने की ओर है। प्रकृति, आस्था और आधुनिक पर्यटन सुविधाओं के समन्वय से विकसित किए जा रहे इस महत्वाकांक्षी कॉरिडोर का उद्देश्य न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, बल्कि धमतरी को छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में स्थापित करना भी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने बीते दिन रुद्रेश्वर कॉरिडोर का स्थल निरीक्षण कर प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने पर्यटन मंडल अध्यक्ष को कॉरिडोर के लिए तैयार की गई विस्तृत कार्ययोजना से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, आकर्षक प्रवेश द्वार, परिक्रमा पथ, घाटों का विकास, नदी तट का संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, पार्किंग, उद्यान विकास, बैठने की व्यवस्था, संकेतक बोर्ड, श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थल तथा पर्यटकों की सुविधा के अनुरूप अन्य आवश्यक अधोसंरचनात्मक कार्य किए जाएंगे।
श्री नीलू शर्मा ने जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना की सराहना करते हुए प्रथम चरण के सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रुद्रेश्वर कॉरिडोर के विकसित होने से धमतरी धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर प्रमुख स्थान प्राप्त करेगा। इससे स्थानीय रोजगार, पर्यटन आधारित गतिविधियों और जिले की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।
निरीक्षण के प्रारंभ में श्री शर्मा ने धमतरी के प्राचीन एवं ऐतिहासिक रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं जिलेवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, श्री प्रकाश बैस, श्री महेंद्र पंडित, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के संचालक श्री विवेक आचार्य, डीएफओ श्री कृष्ण जाधव, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पर्यटन समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी